बेलागंज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता शपथ

गयाजी – कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय पटना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय गया द्वारा बुधवार को अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलागंज में दो दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के पूर्व आयोजन के रूप में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा तथा सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा “विकसित भारत @2047” के संकल्प के प्रति जनभागीदारी को सुदृढ़ करना रहा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित यदुनंदन शर्मा की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉ. संतोष कुमार सुमन, माननीय संसाधन विकास मंत्री, बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम सुंदर शरण, प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार शर्मा, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो. विलियम आर. पींच, अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास के राजनीतिक सलाहकार कैलाश झा तथा अभियंता एवं समाजसेवी शैलेश कुमार की उपस्थिति संभावित है।

पूर्व-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार, यंग प्रोफेशनल हर्ष सिन्हा, दीपक कुमार एवं राजू कुमार ने विद्यार्थियों को “विकसित भारत @2047” की परिकल्पना से अवगत कराते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।यह जागरूकता अभियान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर