डाक विभाग चौपाल लगा कर योजनाओं की दे रहा जानकारी

सहायक डाक अधीक्षक डालमियानगर वीएस गौड डाक चौपाल कार्यक्रम में

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं में एक डाक विभाग की ओर डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन डेहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत भैसहां के बस्तीपुर पंचायत भवन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक डाक अधीक्षक डालमियानगर वीएस गौड, डाक मेल धनंजय कुमार, मुखिया मंजू देवी चन्द्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डालमियानगर के सहायक डाक अधीक्षक ने कहा की भारत सरकार पूरे देश मे विभिन्न तरह के कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सभी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंच सकें। इसके लिए डाक विभाग द्वारा यह चौपाल का आयोजन किया गया हैं। डाक विभाग की ओर से एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आमजन में डाकघर की बचत योजनाएं बेहद लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित निवेश करते आ रहे हैं। साथ ही डाक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के विस्तार के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गयी। जिले के डाकघरों में बैंक सेवाएं, वित्तीय सेवाएं, पीएलआई, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा जैसी तमाम सेवाओं का लाभ भी डाकिया के माध्यम से मिलेगा। आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम का संचालन बिंदा चन्द्रवंशी ने किया। मौके पर डाकपाल अशोक पांडे, ललन सिंह, बलजीत कुमार, योगेंद्र चौधरी, पंकज कुमार, धनंजय सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच