डब्ल्यूजेएआई पटना इकाई का पुनर्गठन, दीपक बने अध्यक्ष

WJAI की पटना जिला इकाई की नई कमिटी

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। वेब पत्रकारों के लिए देश के पहला निबंधित संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) ने पटना जिला इकाई की नई कमिटी का गठन कर दीपक कुमार को अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया। संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के निर्देश और राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू” की सहमति से यह मनोनयन किया गया।

इस क्रम में अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद, दीपक कुमार और प्रदेश कोर टीम ने मिलकर नई जिला इकाई की घोषणा की।

नई टीम में रजनीश रंजन और महफूज आलम को उपाध्यक्ष, विपिन कुमार को सचिव, शुभम कुमार और अरुण कुमार को संयुक्त सचिव, तथा दीपशिखा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी समिति में चेतन थिरानी, अजय शर्मा, मंजर सुलेमान, आदर्श कुमार, अमित कुमार और मिशन कुमार को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम ने टीम की जानकारी देते हुए कहा कि पटना जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, अमिताभ ओझा, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू”, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  • Related Posts

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    पटना। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए वर्ष 2026 में बिहार की तीन विशिष्ट विभूतियों का चयन किया गया है। लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत…

    Share

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    आरा (भोजपुर)। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर जनहित परिवार एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संयुक्त तत्वावधान में “एक कदम स्वच्छता की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    युवा लेखिका स्मिता गुप्ता की पुस्तक अनूठी एवं पठनीय : दिविक रमेश

    गोरखपुर की काव्य गोष्ठी में गूँजी भोजपुरी की मिठास, राकेश श्रीवास्तव सम्मानित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल, संत जोसेफ स्कूल में समर कैंप आयोजित

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश