तकिया कॉलेज में आरपीएफ व डीएफसी अधिकारियों ने चलाया रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय रेल एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के सुरक्षित और संरक्षित संचालन तथा यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आरपीएफ सासाराम एवं डीएफसी सुरक्षा बल द्वारा शुक्रवार को तकिया स्थित शंकर कॉलेज, सासाराम में एक व्यापक रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, महानिरीक्षक (पूर्वी डीएफसी) आशीष मिश्रा एवं आरपीएफ सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएफसी निरीक्षक प्रभारी वी.के. सिंह तथा आरपीएफ सासाराम निरीक्षक प्रभारी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रेल यात्रा एवं रेलवे संरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रेल लाइन को लापरवाही से पार न करने, रेलवे ट्रैक पर पत्थर न रखने, अनावश्यक रूप से जंजीर न खींचने तथा चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार राठौर, अन्य अध्यापकगणों के साथ आरपीएफ उप निरीक्षक डी.एस. राणावत, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, आरक्षी पंकज कुमार सिंह, सुरक्षा पर्यवेक्षक अरविंद कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र, शिक्षक एवं आरपीएफ व डीएफसी के अधिकारियों ने रेल सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने की शपथ भी ली। प्रधानाचार्य द्वारा अभियान के लिए डीएफसी एवं आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास