
सासाराम (रोहतास)। आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने जा रहा सासाराम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने को तैयार है। 25 मार्च 2026 को माँ ताराचंडी महोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जहां गंगा आरती की दिव्यता और कलाकारों की प्रस्तुतियां माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य गंगा आरती होगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल में सराबोर करेंगी।
कार्यक्रम में गायिका तृप्ति शाक्या, करीना पाण्डेय, गायक बजरंग हिमांशु एवं मधुर गायक विनय विहारी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं आनंद तिवारी, सर्वजीत सिंह, पूजा श्री, इशरत जहां, सीमा गुप्ता और प्रीति तराना सहित कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इसके अलावा छोटू छलिया (अभिनेता), चंदन यादव (गायक सह अभिनेता), विकास पाण्डेय एवं मनोत माजुल भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।कार्यक्रम का संचालन माँ ताराचंडी कमिटी, सासाराम (रोहतास) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में विक्की तिवारी, निधि एवं आर्यन सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम की उद्घोषणा सविता पाण्डेय करेंगी, जबकि निवेदक के रूप में बाबा क्रांति एवं ज्योति माही माथिका उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संपर्क सूत्र के रूप में डिम्पू सिंह, महेन्द्र साहू, कमलेश महतो, दिलीप सिन्हा एवं फूलन पांडेय सक्रिय हैं।
- रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान





