राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीएनएसयू में आयोजित हुई संगोष्ठी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता।  जमुहार स्थित गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के कला संकाय के पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग के द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता की भूमिका नए दौर के अनुरूप बदली है। डॉ. सिंह राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों एवम् पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया और प्रेस दिवस के ऐतिहासिक महत्व को भी छात्रों को बताया।

ऑनलाइन एवम् ऑफलाइन प्रारूप में संचालित इस संगोष्ठी में पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी दिव्यांशु सिंह, खुशबू सिंह, शक्ति सिंह, परास्नातक प्रथम वर्ष की प्रज्ञा पांडेय और दीपशिखा ने भी उक्त विषय पर अपना उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी को विभाग की सहायक प्राध्यापक स्मृति, सहायक प्राध्यापक चंचल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक प्राध्यापक व संगोष्ठी के संयोजक डा. स्नेहाशीष वर्धन ने किया। संगोष्ठी के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक चंचल सिंह ने किया।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गोपाल नारायण सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राकेश वर्मा ने भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापकों के अलावे सभी सत्रों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : 👉🏻पुस्तक समीक्षाः यात्रियों के नजरिए में शाहाबाद

इसे भी पढ़े : 👉🏻  चार दिवसीय चित्रगुप्तमंदिर प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा का समापन

इसे भी पढ़े : 👉🏻 बाल कविताएं

इसे भी पढ़े : 👉🏻 डब्ल्यूजेएआई दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का आयोजन

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’