शिवहर में नशा मुक्त भारत अभियान पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पटना/शिवहर । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी द्वारा पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 अगस्त को ‘नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी’ विषय पर किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद लवली आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों से आम नागरिकों को केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही परिवार, समाज, राज्य और देश की तरक्की का प्रमुख आधार है।

उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान और विकसित भारत जी राम जी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे से मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राज्य के सामाजिक विकास को बल मिला है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि महात्मा गांधी पूर्ण नशाबंदी के समर्थक थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन में नशे से मुक्त समाज की स्थापना के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा से प्रेरित होकर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई और नशाबंदी समाजहित में जारी रहनी चाहिए।

नगर परिषद अध्यक्ष राजन नंदन सिंह ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को जिला स्तर के साथ-साथ प्रखंड स्तर तक नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

दूरदर्शन केंद्र, पटना के समाचार संपादक सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने नशा मुक्त भारत अभियान एवं वीबी-जी राम जी योजना (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण अधिनियम, 2025) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीशुदा रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने का प्रावधान है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका के अवसरों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

समारोह में सांसद लवली आनंद ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान के दौरान प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता, परिचर्चा, संवाद कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाट्य मंचन किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिकांत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर ने किया।

इस अवसर पर पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दीपक सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभागीय अधिकारी निशांत, लोक-सांस्कृतिक कलाकार, स्थानीय नागरिक तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान