विश्व फोटोग्राफी दिवस पर डेहरी में प्रतियोगिता, युवा फोटोग्राफरों ने मारी बाजी

डेहरी-आन-सोन ( रोहतास)। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर डेहरी फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को एनीकट स्थित महर्षि वेदव्यास आश्रम में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रचनात्मक, प्राकृतिक एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में डेहरी के युवा फोटोग्राफरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थानों पर युवा पीढ़ी के फोटोग्राफरों ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में गजेंद्र कुमार ने प्रथम, रंजीत कुमार ने द्वितीय तथा रोशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के परीक्षा नियंत्रक ऋतुराज मौर्य रहे। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक एवं पश्चिम बंगाल के अरित्रा दास, बिहार के सोहेल अख्तर, उत्तर प्रदेश के अभिनीत मोहन सेठ तथा डॉ. आनंद बरनवाल शामिल रहे।

संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि डेहरी फोटोग्राफर एसोसिएशन कई वर्षों से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में युवा फोटोग्राफरों ने प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ लल्लू चौधरी ने विजेताओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव सोनू कुमार, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष पंकज कुमार, उपसचिव मुख्लेश सिंह, महामंत्री विजय निषाद एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से केक काटकर की।

कार्यक्रम में शुभम भगत, जितेंद्र कुमार, हैदर, पप्पू, विकास सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के विभिन्न रंगों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर