विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के बच्ची को सिंगापुर के दंपती ने लिया गोद

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मंगलवार को दत्तक ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (एसएए) सासाराम में पल रही आवासित परित्यक्त एक बालिका को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सिंगापूर के दंपती को गोद देकर रोहतास जिले में पहली बार दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की शुभारंभ की। इस दौरान डीएम ने बालिका को गोद देने के बाद नए माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को एक सुरक्षित और प्यारा परिवार मिलना चाहिए। इससे उनका समुचित विकास के साथ उनकी नयी जीवन की शुरुआत हो सके। संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इसमें सभी कानूनी पहलुओं का ध्यान रखा गया। डीएम ने बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया कि वे आगे भी जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें, ताकि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सके। जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बच्चे को कानूनी प्रक्रिया पूरी करके ही गोद ले। मौके पर में जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक राजीव रंजन, सीपीओ मिराजुद्दीन सिद्दीकी, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक मिथिलेश कुमार संबंधित दंपति और अन्य अधिकारी शामिल थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत रोहतास जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से…

    Share

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    पटना/नालंदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षमता निर्माण एवं आदान सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नालंदा जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित /फार्मेसी संकाय में नवप्रवेशियों का स्वागत समारोह

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह