गंगा पथ के तर्ज पर सोन एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण, विधायक विशाल प्रशांत ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

डेहरी-आन-सोन- (कार्यालय प्रतिनिधि)। भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा उपचुनाव में पहली बार जीते बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत ने बिहार में गंगा पथ के तर्ज पर सोन एक्सप्रेसवे निर्माण की पहल की है। डेहरी पहुंचे विधायक विशाल प्रशांत ने पत्रकारों  को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों सहित अन्य शहरों में आये दिन बालू सहित अन्य खनन की गाड़ियों के कारण सड़क जाम की समस्या होती रहती है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती है। यही हाल औरंगाबाद व अरवल जिलों  की सोनतटीय इलाकों की भी है। इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर गंगा पथ के तर्ज पर सोन एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें भोजपुर जिले के कोइलवर से डेहरी-ऑन-सोन होते हुए बन रहे वाराणसी, रांची और कोलकाता एक्सप्रेसवे से इसे जोड़ा जायेगा। सोन एक्सप्रेसवे के निर्माण होने से टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे आश्वासन दिया है। केंद्र के बजट में जो इस बार बिहार को मिला है वो सीएम नीतीश कुमार के विकास की राजनीति का ही परिणाम है। कहा कि विकास की राजनीति से ही जाति की राजनीति का खात्मा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्रखंड स्तर पर करीब दो दर्जन से अधिक गरीब लोगों के लिए एवं विकास की योजनाएं चल रही हैं। बताया कि तरारी विधानसभा क्षेत्र में 106 सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण, 54 यात्री शेड सहित गांवों में रोशनी की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। मौके पर राजन सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता