कोचिंग संस्थान में विदाई समारोह का आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद) – कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के शमशेरनगर स्थित शारदा कोचिंग क्लासेस में दशम वर्ग के बच्चों का विदाई समारोह सह विगत परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शारदा कोचिंग के संचालक डॉ .शारदानंद शर्मा ने कहा कि बच्चे बिहार बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोचिंग संस्थान के साथ-साथ अपने माता-पिता और गांव का नाम रौशन करेंगे। ऐसी आशा व्यक्त करता हूं।
संस्थान के निर्देशक नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चे हमेशा निरंतर प्रयास के साथ बिहार बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन के लिए बढ़िया तरीके से तैयारियां की है। आप अभी दसवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं तन मन से पढ़ाई करें और अपना रिजल्ट अच्छा करें।

संस्था द्वारा आयोजित परीक्षा में विष्णु कुमार (कक्षा 10वीं), सुषमा कुमारी, कविता कुमारी ( कक्षा 8वीं ), श्रुति राज ( कक्षा 7वीं), बादल कुमार ( कक्षा 6वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सलोनी कुमारी ( कक्षा 10वीं ), काजल कुमारी व मयंक मायरिया ( कक्षा 9वीं ), प्रेमलता कुमारी ( कक्षा 8वीं), हर्ष कुमार (कक्षा 7वीं), शालिनी कुमारी (कक्षा 6वीं) और तृतीय स्थान राधा कुमारी (कक्षा 10वीं),अंजली कुमारी (कक्षा 9वीं ),सरफुद्दीन खान (कक्षा 8वीं ), शुभम कुमार (कक्षा 7वीं), प्रिंस कुमार (कक्षा 6वीं) ने प्राप्त किया।
वहीं कक्षा नौवीं की छात्रा स्वीटी कुमारी टॉपर रही।
क्लास उपस्थिति के लिए विष्णु कुमार,अर्चना कुमारी,दुर्गावती कुमारी, रागिनी कुमारी व शालिनी कुमारी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया। समारोह का आयोजन प्रफुल्ल प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया गया। मौके पर मोनू कुमार , हरे कृष्ण, बैजनाथ कुमार, रौशन कुमार, नीतीश कुमार आदि सभी शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-2026 प्राप्त करने वाले भोजपुरी-हिंदी साहित्यकार अरविंद चित्रांश का कायस्थ महासभा आजमगढ़ के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का…

    Share

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी प्रखंड कार्यालय परिसर मंगलवार को राजनीतिक नारों और विरोध प्रदर्शनों से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत धरना…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    डेहरी में 20 सूत्री बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई तीखी चर्चा

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

    आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

    चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा।

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर पटना में किसान सम्मेलन आयोजित

    सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु आईसीएआर पटना में किसान सम्मेलन आयोजित