एसपी ने किया निरीक्षण, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व शराब के साथ एक वाहन को जब्त

औरंगाबाद एसपी स्वप्ना जी मेश्राम-daudnagar

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। एसपी स्वप्ना जी मेश्राम द्वारा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। थाना में सभी अनुसंधान कर्ताओं, थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर एवं एसडीपीओ के साथ एसपी ने बैठक कर अजमानतीय वारंटों एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। एसपी द्वारा गंभीर शीर्षों के लंबित कांडों की समीक्षा की गई। कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में थाना की पुलिस द्वारा अंकोढ़ा मोड़ के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।

वाहन के साथ जब्त शराब

दाउदनगर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त किया है। एक चार पहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि उमरचक के पास से 27 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए एक कार को जब्त किया गया है। शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस ने एक वाहन को संदेहास्पद समझकर रुकवाना चाहा। वाहन चालक कार को तेज गति से चलते हुए उमरचक के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो 232.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। अलग-अलग वैरायटी के 750 एम एल के 28 और 24 बोतल और 375 एम एल का 140 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर शहर के चावल बाजार के पास से रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस द्वारा दो सौ एम एल का 1324 पीस देसी शराब जब्त किया गया है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल