नगरपरिषद की बैठक : शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर चर्चा

nagarparishad dehri dalmianagar

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार की देर शाम नगर परिषद कार्यालय परिसर में हुई। नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर जोर दिया गया। सभी पार्षदों ने वार्डों की अपनी-अपनी समस्याओं एवं विकास के कई बिंदुओं को रखा।
बैठक में मुख्य रूप से 24 जुलाई के शसक्त कमिटी की बैठक में प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा हुई और उसे पर कार्य करने का आदेश सर्वसम्मति से पारित हुआ।
इस दौरान झारखंडी मंदिर के परिसर को सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की कार्रवाई शुरू होने पर उपस्थित सभी पार्षदों द्वारा मुख्य नाला की सफाई की मांग रखी। जिसमें आम सहमति बनाते हुए सभी मुख्य नालों की सफाई युद्ध स्तर पर की जाएगी।
मुख्य पार्षद ने बताया कि शहर के मुख्य सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक और चौड़ीकरण पर चर्चा की गई। जिससे शहर के लोगों को आने जाने में सुविधा हो सकेगी।
इस बैठक में कार्यापालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, उपमुख्य पार्षद रानी कुमारी, पार्षद धर्मशीला देवी, कलावती देवी, रितु हज़ारिका, रीना देवी, प्रिया देवी, रवि शेखर, समीर आलम, सरोज उपाध्याय, रितेश कुमार, अमन शर्मा, रितेश कुमार उपस्थित रहें।

Share
  • Related Posts

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी