सकारात्मक पत्रकारिता से देश और समाज का होगा भला : नंदकिशोर यादव

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से ही देश और समाज का भला होगा। नकारात्मक विचारधारा राष्ट्र व समाज के लिए खतरनाक है। इसका विरोध सशक्त रूप से सकारात्मक पत्रकारिता से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने की बड़ी चुनौती पत्रकारों पर है। प्रिंट मीडिया सकारात्मक पत्रकारिता के मापदंड को बनाए रखने का हर संभव प्रयास करता रहा है। कहा कि पत्रकारिता से उनका पुराना लगाव रहा है। आपातकाल के दौरान एक समाचार पत्र के माध्यम से आमजन की समस्याओं को वे उठाते रहे थे। वे उसका प्रिंट कराकर पटना, भोजपुर और नालंदा के सभी प्रखंडों तक ले जाते थे। पत्रकार बंधु सकारात्मक पत्रकारिता कर राष्ट्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यसभा के पूर्व सदस्य गोपाल नारायण सिंह ने देश के विकास के लिए राष्ट्रवादी पत्रकारिता करने का सुझाव दिया। कहा कि आज आपाधापी के दौर में सच्ची खबरें परोसना किसी चुनौती से कम नहीं और इसे आज भी सच्चा और ईमानदार पत्रकार इसे धर्म मान निभा रहे हैं, यह समाज के लिए गर्व की बात है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक व सुरेश शर्मा ने पत्रकारों की चुनौतियों पर चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर व कृष्णकांत ओझा ने पत्रकारों पर हो रहे हमले पर चिंता जताई और राज्य सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बने कानून को कारगर ढंग से लागू करने पर बल दिया।

एसपी जैन कालेज, सासाराम के पूर्व प्राचार्य गुरु चरण सिंह ने पत्रकारिता के इतिहास और पत्रकारों की संघर्ष यात्रा की चर्चा की। सभा को चिकित्सक डा. निर्मल कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, अजीत कुमार, अमरजीत कुमार, विनोद तिवारी, राजू दूबे ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन ददन पांडेय ने किया।

Share
  • Related Posts

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर

    मछली पालन के साथ बत्तख पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, खगड़िया में वैज्ञानिकों ने बताए गुर