‘वंदे मातरम्’ की अमर गूंज — कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में मनाया गया गौरवशाली पर्व

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परिसर में राष्ट्रभक्ति और गौरव का अद्भुत वातावरण बना रहा, जब सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मात्र एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए संस्थान की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सभी प्रभागों, अनुभागों, प्रकोष्ठों एवं इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही आईएआरआई पटना हब के छात्र उपस्थित रहे।

इसी क्रम में संस्थान के कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केन्द्र, राँची; कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़; तथा कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर में भी सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया और सभी के भीतर मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना और दृढ़ हुई।

Share
  • Related Posts

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था अभिनव कला संगम (अकस) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर संस्था के संविधान के अनुरूप होटल पी एंड एस…

    Share

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के मत्स्य विभाग की सहायक प्राचार्य श्रीमती रंजू कुमारी ने कहा कि भारत में मत्स्य पालन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन