वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर बीएड कॉलेज में हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम

दाउदनगर (औरंगाबाद )-कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज परिसर उस समय राष्ट्रभक्ति के उल्लास से गूंज उठा जब बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन किया। वातावरण में देशप्रेम, एकता और गर्व की भावना का अनुपम संगम दिखाई दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है, जो हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।”

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि वे न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों — पंकज कुमार, विनोद कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, रामचन्द्र यादव, निशांत कुमार एवं सत्या कुमारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने सामूहिक गायन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया। और इस आयोजन को यादगार बना दिया।

सामूहिक गायन के दौरान छात्रों ने तालमेल और स्वर-सामंजस्य के साथ “वंदे मातरम्” प्रस्तुत किया। गीत समाप्त होते ही परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।पूरे आयोजन ने उपस्थित सभी के भीतर देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”