सरस्वती पूजा 2026 को लेकर रोहतास में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले में वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया, जो बिहार पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिदेशक, आसूचना एवं सुरक्षा प्रभाग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में निर्गत किया गया है। आदेश के अनुसार इस वर्ष सरस्वती पूजा 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी, जबकि प्रतिमा विसर्जन 24 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पूर्व वर्षों में चेनारी, दावथ, सासाराम नगर, नोखा, दिनारा, तिलौथू, डेहरी एवं बिक्रमगंज क्षेत्रों में हुई छिटपुट घटनाओं से सबक लेते हुए इस वर्ष संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने बताया कि 22 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पुलिस गश्ती की जाएगी। विसर्जन जुलूस के मार्गों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूजा पंडालों एवं विसर्जन जुलूस में अश्लील, भड़काऊ या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले गीतों के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई होगी। लाउडस्पीकर का उपयोग केवल अनुमति लेकर निर्धारित समयावधि में ही किया जा सकेगा। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक लगाई है। विसर्जन जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। जुलूस में हथियार, लाठी, भाला, तलवार अथवा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुओं के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिहार पुलिस अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला साइबर सेल को निर्देश दिया गया है कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं उकसाऊ सामग्री पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी थाना, प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक संगठनों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों को शामिल कर आपसी समन्वय से पर्व मनाने की अपील की गई है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य, बिजली एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग को विसर्जन मार्गों पर जर्जर तारों एवं खुले कनेक्शन की जांच कर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पूरे जिले में 24 घंटे सक्रिय जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 06184-226071/226093 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, पूजा समितियों एवं युवाओं से शांति, भाईचारे एवं प्रशासनिक निर्देशों के पालन की अपील की है।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टीपू सुलतान)

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास