पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। डीएलएड पाठ्यक्रम के सत्र 2025-2027 में नामांकन के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है। विद्यार्थी अब 15 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। राज्य भर के 306 डीएलएड कॉलेजों के 30,750 सीटों पर नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं https://www. deledbihar.com पर जाकर आवेदन करना होगा। समिति द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी से ऑनलाइन आयोजित किया जाना संभावित है।
आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू
नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…




