ऊषा श्याम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। भीषण शीतलहर को देखते हुए ऊषा श्याम फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को मानवीय पहल के तहत जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से बचाव कर गरीब एवं वंचित वर्ग को राहत प्रदान करना था।फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा डेहरी स्टेशन, बस अड्डा, सड़क किनारे निवास करने वाले लोगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और उन्होंने संस्था के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।फाउंडेशन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है और भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य ब्रह्देव यादव, महेंद्र यादव, अशरफ अंसारी एवं चंदन कुमार उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर