मतदाता जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया मतदान का संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान- भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज के- नुक्कड़ नाटक

दाउदनगर (औरंगाबाद)-निशांत राज। जिले में चल रहे मतदाता जागरुकता अभियान स्वीप के अंतर्गत बुधवार को भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज के प्रशिक्षुओं द्वारा अनुमंडल परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को संदेश देते हुए बताया कि चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी अहम है। लोगों को मतदान के महत्व के बारे में संदेश दिया कि हमें धर्म, जाति एवं किसी प्रकार के प्रलोभन में ना आते हुए निष्पक्षता एवं ईमानदारी पूर्वक अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत एवं सशक्त बनाया जा सकेगा।
इस नाटक के माध्यम से बताया गया कि जो प्रत्याशी खड़ा है वह योग है कि नहीं, वह हमारे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत है कि नहीं, इन सबको देखकर ही मतदान करना है। जिससे एक सफल और अच्छी सरकार बनाई जा सके। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मतदान का सही उपयोग करें।
प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोट के अधिकार के बारे में समझाया, सही प्रत्याशी चुनने के बारे में जानकारी दी एवं स्वयं, गली, गांव और शहर से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस नाट्य की प्रस्तुति बीएड कालेज के प्रशिक्षु प्रशांत कुमार, नेहा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रूपम कुमारी,अमलेश कुमार, राकेश कुमार, सिमरन कुमारी, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी,अमित कुमार, खुशबू कुमारी, सबा खातून, अभिषेक कुमार द्वारा दी गई।


कालेज के प्राचार्य डा. अमित कुमार एवं सहायक प्राध्यापक पंकज कुमार के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में विनोद कुमार,अनूप कनौजिया, अखिलेश सिंघल, रामचंद्र यादव, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, अमित गुप्ता, डीएलएड-बीएड के प्रशिक्षु एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित