केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में प्लास्टिक और पक्षी विषय पर कार्यशाला का आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड मध्य पूर्वी क्षेत्र पटना में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला की अध्यक्षता में मिशन लाइफ के तहत विभागीय एक्शन प्लान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर एक पलास्टिक और पक्षियों विषय पर जागरूकता कार्यशाला गुरुवार को आयोजन किया गया।

इस वर्ष का थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करना। इस विषय पर कार्यशाला में चर्चा की गई और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर विकेएसयू आरा के भूगोल विभाग के शोधार्थी तथा एनवायरनमेंट वॉरियर्स के निदेशक निशांत रंजन ने बताया कि प्लास्टिक से मानव के साथ साथ पशु-पक्षियों पर भी व्यापक दुष्प्रभाव पर रहा है। इसके समाधान के लिए हमसब को साझा प्रयास करने की जरूरत है। इसके अलावे उन्होंने गौरैया संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अत्यंत जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रस्तुत दी।

क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाली पर्यावरणीय दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इसके विकल्पों को अपनाने की आवश्यकता पर बोल दिया साथ ही गौरैया जैसे पक्षियों के संरक्षण हेतु सामुदायिक भागीदारी की महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने टीम एनवायरमेंट वॉरियर्स से अनुरोध किया, कि वह एक ऐसी मुहिम की शुरुआत करें जिसमें प्लास्टिक थैली के बदले कपड़े या जुट के थैले को वितरण किया जाए। इस कार्य में वह अपने स्तर पर भी मदद करने का प्रयास करेंगे। इसके पश्चात बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा औषधिय पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिए और पौधारोपण अभियान में भाग लेकर प्राकृतिक से अपने जुड़ाव को मजबूत किया।

Share
  • Related Posts

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ नारायणा के संयुक्त तत्वावधान में…

    Share

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ