प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

  • केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार, पटना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम “प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रदूषण प्लास्टिक को समाप्त करना” थीम पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सलमान हैदर, समाचार प्रमुख, दूरदर्शन न्यूज़ बिहार और सीबीसी, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार, ने संयुक्त रूप से किया गया। इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करके अनुकूल विकल्प जैसे पत्ते का प्लेट, जूट का थैला आदि को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाना। परिचर्चा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से लोगों को अवगत कराया गया साथ ही साथ इसके विकल्प को अपनाने के लिए अपील भी किया गया। परिचर्चा के दौरान विभाग के अधिकारी और सहयोगियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को त्याग करने लिए शपथ भी लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलमान हैदर ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक का दुष्प्रभाव पशुओं, विशेषकर गायों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्लास्टिक अपशिष्ट शहरी बाढ़ जैसी समस्याओं का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, “संकट गहरा है, लेकिन समाधान सरल है — हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने प्लास्टिक के इतिहास से लेकर वर्तमान स्थिति तक की एक तथ्यपरक और व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक, जो कभी आधुनिकता की पहचान था, आज पारिस्थितिकीय संतुलन, जैव विविधता एवं मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने प्लास्टिक के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं जैविक दुष्प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया तथा दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रभावी उपायों की जानकारी दी, जहाँ कानून, जनसहभागिता और तकनीकी नवाचार के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट का सफल नियंत्रण किया गया है।परिचर्चा में पीआईबी, पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने व्यवहार परिवर्तन और वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी), यूएनएफ्सीसीसी और सीओपी-15 (पेरिस संधि) जैसे वैश्विक मंचों की पहलों का उल्लेख करते हुए “पॉसिबिलिज़्म” की अवधारणा पर ज़ोर दिया — कि किस प्रकार मानवीय क्रियाएं पर्यावरणीय स्थितियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दूरदर्शन न्यूज़, पटना के न्यूज़ एडिटर जावेद अख्तर अंसारी ने स्थानीय समाधानों और जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए अनुकूल विकल्प को व्यवहार में लाने का अपील किया।कार्यक्रम का संचालन विभाग के अमरेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें साथ ही साथ सीबीसी, बिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाईन माध्यम से परिचर्चा में लिए।

Share
  • Related Posts

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ नारायणा के संयुक्त तत्वावधान में…

    Share

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ