गौरव : भारतीय नौसेना के आधिकारिक हिस्सा बने शशांक शेखर

डेहरी-आन-सोन (बिहार)-वरिष्ठ संवाददाता। बिहार के रोहतास जिले के जमुहार गांव निवासी शशांक शेखर भारतीय नौसेना के आधिकारिक हिस्सा बन गए हैं। भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के पूरा होने के  गौरवपूर्ण अवसर पर इनके माता-पिता स्मिता सिंह उर्फ मरियम गुरूमीत और गुलाम कुन्दनम ने इनके कंधे पर सागर तट रक्षक की पट्टी (स्कंधिका) चढ़ाकर राष्ट्रसेवा के लिए आर्शीवाद दिया। पासिंग आउट परेड का आयोजन एझिमाला में किया गया। पासिंग आउट परेड के परीक्षण मेंं 311 भारतीय नौसेना के नौसैनिक, कैडेट, तटरक्षक और मालदीव, म्यांमार व वियतनाम के चार अंतरराष्ट्रीय कैडेट को उत्तीर्ण पाया गया। भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एआर कर्वे, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (दक्षिणी कमान) ने पासिंग आउट परेड का पुनरीक्षण किया। परेड में भारतीय नौसेना के लिए उत्तीर्ण हुई दस महिला कैडेट भी शामिल थीं। सभी के अभिभावक इस भव्य परेड परीक्षण समारोह में शामिल हुए और अपने पाल्यों के कंधे पर पट्टिका लगाकर आशीष दिया।

आरंभिक पढ़ाई सासाराम डीएवी में और फिर पढ़े देहरादून, पुणे में
शशांक शेखर ने अपनी आरंभिक पढ़ाई रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के डीएवी पब्लिक स्कूल में और इसके बाद आठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में की थी। प्रथम प्रयास में ही उन्होंने पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा पास की और वहां से स्नातक डिग्री प्राप्त कर स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए भारतीय नौसेना अकादमी में दाखिल हुए थे। शशांक शेखर के दादा केपी सिंह भी सेना में थे, जिनका मार्गदर्शन भी इन्हें मिलता रहा है। इनके पिता ग़ुलाम कुन्दनम पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे।

(रिपोर्ट व तस्वीर : वारिस अली)

 

ग्रामपंचायत की आमसभा में हुई विकास और समाज कल्याण की योजनाओं पर चर्चा

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय संवाददता। निकटवर्ती अकोढीगोला प्रखंड के बिशेनी कला ग्रामपंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष और बिशेनी कला पंचायत के मुखिया सिकंदर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। ग्रामसभा में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं, राशन-किरासन कार्ड, विधवा-वृद्धा पेंशन, मनरेगा-डारा योजना, वित्त आयोग संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। पंचायत के किसानों की समस्या, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार की समस्या, इंदिरा आवास से वंचित लाभुकों की सूची चयन और कबीर अंत्येष्टि की लाभुक सूची बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुखिया सिकंदर सिंह ने पंचायत के राशन-किरासन डीलरों, आशा-ममता कार्यकत्र्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, ग्रामपंचायत के वार्ड सदस्यों से पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को सफल बनाने आह्वान किया। ग्रामसभा में उप मुखिया देशपति कुमार, ग्रामपंचायत समिति सदस्य प्रभा देवी, पंचायती राज विभाग के बीपीएम स्वतंत्रकुमार लाल, ग्रामसेवक ललन सिंह, मनरेगा पीआरएस विमलेश कुमार और जनप्रतिनिधियों संतोष कुमार, दिनेश राम, सुनीता देवी, रिंकी पांडेय, सीमा देवी, दशरथ पांडेय, सदन सिंह, ओमप्रकाश राम आदि ने चर्चा में भाग लिया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : प्रमोदकुमार अरुण)

  • Related Posts

    पत्रकार उपेंद्र कश्यप को मिला डाक्टरेट की मानद उपाधि

    दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। फोर्थ व्यूज व दैनिक जागरण के पत्रकार उपेंद्र कश्यप को ज्वलंत और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने, सोन का शोक, आफत में बेजुबान, सड़क सुरक्षा और…

    पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी का निधन

    -मुख्यमंत्री ने डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन पर जताया दुःख, राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व केबिनेट मंत्री सह आंल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाबा नागार्जुन स्मृति सम्मान से नवाजे गए कवि कुमार बिंदु

    बाबा नागार्जुन स्मृति सम्मान से नवाजे गए कवि कुमार बिंदु

    जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

    जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

    भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बिहार के युवाओं को जगना होगा : विकास वैभव

    भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बिहार के युवाओं को जगना होगा : विकास वैभव

    भाजपा ने जारी की झारखंड विधान सभा चुनाव की पहली सूची, 66 में से 11 महिलाओं को मिली टिकट

    उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन

    उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सामूहिक धान कटाई कार्यक्रम

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सामूहिक धान कटाई कार्यक्रम