नर्सिंग कालेज में विदाई समारोह / डेहरी रेलवे पुलिस सतर्क

जीएनएसयू के नर्सिंग कालेज में विदाई समारोह

GNSU_V C Prof Mahendra Kumar Singh

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, रोहतास के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्रों को उनके जूनियर्स ने फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ने एमएससी नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग के दूसरे तथा जीएनएम के सातवें बैच के छात्रों के लिए कहा कि आपके कंधों पर समाज एवं देश की स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर है। आप अपने कुशल व्यवहार एवं कार्य से संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपने जो कुछ भी सीखा है उसका भरपूर लाभ अपने समाज और देश के लोगों को मिले यही कामना है। इस अवसर पर छात्रों को कॉलेज की ओर से उनके प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राधेश्याम जयसवाल, एकेडमिक निदेशक सुजीत कुमार सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रोफेसर भाग्यलक्ष्मी, उप प्राचार्य नितेश कुमार, विश्वविद्यालय के नामांकन प्रभारी मनीष कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रण कार्यालय के अरविंद कुमार, नारायण नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकाएं कर्मचारीगण एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। फेअरवेल कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग कार्यकर्म का आयोजन भी किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

त्योहारों को लेकर डेहरी रेलवे पुलिस सतर्क

Railway Protection Force Dehri-on-Sone

डेहरी-आन-सोन- कार्यालय प्रतिनिधि। त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी मिलकर संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रहे हैं दोनों समन्वय के साथ यात्री सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल डेहरी-ऑन-सोन के निरीक्षक प्रभारी द्वारा डेहरी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुलियों एवं स्टैंड ड्राइवरों के साथ शनिवार को बैठक का आयोजन कर यात्रियों को सहयोग प्रदान करने व त्योहारों के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संबंध मंय राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल डेहरी-ऑन-सोन को सूचना देने को निर्देशित किया गया

( रिपोर्ट, तस्वीर : गोंविदा मिश्रा ) इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    पटना। बिहार में जुलाई के पहले 15 दिन बीत जाने के बावजूद सामान्य से करीब 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज होने के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है।…

    Share

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग

    भोपाल (मध्य प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदी भवन, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन के खेल, युवा कल्याण एवं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    बिहार में अल नीनो का असर: किसानों के लिए आईसीएआर ने जारी की कृषि एडवाइजरी

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग

    मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग

    एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 25वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित कर जुटाई 211 यूनिट रक्त

    एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 25वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित कर जुटाई 211 यूनिट रक्त

    जीएनएसयू में भारतीय नैतिकता और कानूनी दर्शन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

    जीएनएसयू में भारतीय नैतिकता और कानूनी दर्शन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

    आईसीएआर के 98वें स्थापना दिवस पर सूखाड़ प्रबंधन विषयक कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित

    आईसीएआर के 98वें स्थापना दिवस पर सूखाड़ प्रबंधन विषयक कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित

    Weekly epaper

    Weekly epaper