बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

पटना। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत श्रम कल्याण संगठन, पटना ने बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना (2026-27) के तहत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एसएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न बीड़ी श्रमिक बहुल क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए।


दलसिंहसराय, बिहारशरीफ और गया स्थित केंद्रों पर आयोजित इन शिविरों में पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, लाभार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एसएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन भरने में भी सहायता प्रदान की गई।


शिविर के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र बीड़ी श्रमिक परिवारों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने और छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।


इस पहल का उद्देश्य बीड़ी श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से जोड़ना है।





Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई