अंतर महाविद्यालय वालीबाल टूर्नामेंट में चांदनीकुमारी श्रेष्ठ

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। सासाराम स्थित रोहतास महिला कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वालीबाल टूर्नामेंट 2018-19 कप हासिल किया। सासाराम की टीम का अंतिम मुकाबला तिलौथू स्थित राधा-शांता कॉलेज की टीम से हुआ। आरा की महिला टीम बेहतर खेल प्रदर्शन के बावजूद फाइनल मुकाबले में प्रवेश से वंचित रह गई। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड रोहतास महिला कॉलेज (सासाराम) की चांदनी कुमारी को प्राप्त हुआ।
टूर्नामेंट के समापन पर डालमियानगर महिला कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोककुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन करने का श्रेय डालमियानगर महिला कालेज को मिला। इसे संतोषजनक नहींकहा जा सकता कि टूर्नामेन्ट में सिर्फ चार ही कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया। यह तो खेल भावना है, जिसमें हार-जीत नहीं होती। प्राचार्य डा. अशोककुमार सिंह और भाजपा के जिला महामंत्री शरतचंद्र संतोष ने विजेता टीम को कप प्रदान किया। महिला कॉलेज डालमियानगर के पीटीआई संचालक किशोर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

(तस्वीर : अनिल कुमार)

 

स्कूलों के छात्र-छात्राओं के खून का हुआ परीक्षण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। जमुहार में गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित नारायण वल्र्ड स्कूल के नन्हें बच्चे, छात्र-छात्राओं के खून की जांच की गई और जांच के जरिये हर बच्चों के रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की पहचान की गई। यह बताया गया कि हर व्यक्ति को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी दुर्घटना में चिकित्सकीय जरूरत या स्वास्थ्य की अन्य जरूरत के समय कठिनाई का सामना नहींकरना पड़ सके। बल्ड बैंक के प्रभारी संजीव कुमार की देख-रेख में और स्कूल की निदेशक मोनिका नारायण व प्राचार्य गौतम भट्टाचार्य के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों के खून के परीक्षण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

(तस्वीर व रिपोर्ट भूपेन्द्र नारायण सिंह, पीआरओ, जीएनयू)

 

राधा-शांता कालेज में वन महोत्सव का आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत तिलौथू स्थित राधा-शांता महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों की ओर से 8 अगस्त को वन महोत्सव मनाया जाएगा। कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसवाई) इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह के अनुसार, (एनएसवाई) के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली वृद्धि की जागरूकता और इसमें सक्रिय भूमिका के लिए सभी कालेजों में वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त