आरक्षण पर संसद में बने आम राय

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की अपील

एससीए-एसटी आरक्षण पर भी कोर्ट करेगा दोबारा विचार

नई दिल्ली (सोनमाटी समाचार)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संसद के अगले सत्र में प्राइवेट कंपनियों में आरक्षण की मांग पर बहस करने की सभी दलों से मांग की है। नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण का भी समर्थन करते हुए लंबित बिल को संसद से पास कराने के लिए आम राय बनाने की अपील की है।

नीतीश कुमार ने प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण की मांग के बाद कहा है कि चाहे मराठा हो या पटेल, वह हर किसी की आरक्षण की मांग के समर्थन में हैं।

पिछले दिनों बिहार में सरकारी नौकरियों में आउटसोर्सिंग में आरक्षण देने के बाद नीतीश ने इस दिशा में अपनी पहल तेज कर दी है, जिसके सियासी मायने भी माने जा रहे हैं।

एससीए-एसटी आरक्षण पर दोबारा विचार
एक दशक पहले सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि प्रमोशन में एससीए-एसटी समुदाय को आरक्षण देना राज्य सरकारों के लिए अनिवार्य नहीं है। अब कोर्ट इस मुद्दे पर दोबारा विचार करेगा।

तब कोर्ट ने कहा था कि सरकारी सेवाओं में इन समुदायों का प्रतिनिधित्व कम होने और इनके पिछड़े होने की बात साबित करने वाले मात्रात्मक आंकड़े होने पर ही इन्हें प्रमोशन में रिजर्वेशन देने का कदम राज्य उठा सकते हैं। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा ने  5 जजों की बेंच के पास यह मसला भेज दिया है कि 2006 में दिए गए जजमेंट पर दोबारा गौर करने की जरूरत है या नहीं?
मध्य प्रदेश के याचिकाकर्ताओं ने 2006 के जजमेंट पर दोबारा गौर करने की मांग की है, जिसमें रिजर्वेशन की सीमा 50 पर्सेंट तय की गई थी और आरक्षण के दायरे से क्रीमी लेयर वालों को बाहर किया गया था।

2006 के एम. नागराज केस में साफ कहा गया था कि प्रमोशन में रिजर्वेशन देते वक्त भी क्रीमी लेयर जैसी दूसरी बातों और 50 पर्सेंट की सीलिंग का ध्यान रखा जाएगा और ऐसे आंकड़े पर भी गौर किया जाएगा, जिससे साबित होता हो कि संबंधित राज्य में एससीए एसटी पिछड़े हैं और सरकारी सेवाओं में उनका प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है।

Share
  • Related Posts

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर