राहुल वंशवाद की बदौलत नेतृत्व शीर्ष पर

कांग्रेस ने किया वोट बैंक इस्तेमाल : रविशंकर प्रसाद

डेहरी-आन-सोन (बिहार)- विशेष संवाददाता। केेंद्रीय दूरसंचार एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा किभारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की निष्ठा-कर्मठता को सम्मान मिलता है। जबकि कांग्रेस में 60 सालों से ठीक इसकी उलटी धारा बहती रही है। उसने मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया है। स्थानीय जमुहार स्थित नारायण मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा के चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग (शिविर) के तीसरे दिन शनिवार की देर शाम के सत्र को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने राहुल गांधी द्वाराकांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद दिए गए अपने अध्यक्षीय भाषण में लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा समाज को बांटने या तोडऩे वाली पार्टी नहीं है। अगर कांग्रेस के आरोप में दम होता तो भाजपा के कार्यकर्ता रहे नरेन्द्र मोदी आज देश के सवा सौ करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री और लोगों की व्यापक पसंद नहीं होते। जबकि राहुल गांधी वंश परंपरा की बदौलत ही नेतृत्व के शीर्ष पर पहुंचे हैं, किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं।

राहुल गांधी की ताजपोशी से भाजपा को कोई फर्क
इस मौक पर कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की ताजपोशी से भाजपा को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। भाजपा अब अंतराष्ट्रीय पार्टी बन रही है, जबकि कांग्रेस सिकुड़कर क्षेत्रीय पार्टी बन चुकी है।

50 हजार ग्राम पंचायतों को गरीबीमुक्त करने का लक्ष्य
इस अवसर पर पत्रकारों के बातचीत करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने 2022 तक देश के 50 हजार ग्राम पंचायतों को गरीबीमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें बिहार के ग्रामपंचायत शामिल हैं।

तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा का स्टैंड पर कायम
शिविर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा तीन तलाक के मुद्दे पर अपना स्टैंड पर कायम कर चुकी है। कुरान भी एक बार में तीन तलाक देने का प्रावधान नहींहै। कांग्रेस ने समाज में नफरत बांटने का काम किया है।

 

Share
  • Related Posts

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर