नए भारत का निर्माण कैसे

डेहरी-आन-सोन (बिहार) से कृष्ण किसलय


देश के सबसे बड़े हिस्से पर सत्तासीन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सामने यह जिम्मेदारी हो गई है कि नए भारत का निर्माण कैसे हो? सरकारी की कल्याकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत त्वरित लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे मिले? जाति-वर्ग-संप्रदाय में बंटे भारतीय समाज की पहचान दुनिया के पटल पर अखंड और मजबूत भारत के रूप में कैसे स्थापित हो? इन्हींसवालों-मुद्दों पर यहां (नारायण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, जमुहार) परिसर में भाजपा के चार दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग (शिविर) में विचार-विमर्श और व्यापक मंथन जारी है।

 

छह नारों के नए मंत्रसमूह के जरिये विजयसिद्धि की तैयारी
भाजपा छह नारों के नए मंत्र समूह गरीबी मुक्त भारत, गंदगी मुक्त भारत, परिवारवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और जाति मुक्त भारत के के जरिये 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर 2020 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक अपने प्रतिनिधि कार्यकताओं के सवालों से मुखातिब हुए हैं और सवाल-जवाब के क्रम में यह मंथन किया गया है कि किस तरह आम जनता के बीच पार्टी की पैठ को प्रभावकारी तरीके से टिकाऊ बनाए रखा जा सकता है?

कार्यकर्ता कैसे बनें पार्टी के चलते-फिरते ध्वजवाहक?
भाजपा के चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण वर्ग (शिविर) का यही उद्देश्य यही है कि सरकार और पार्टी की खूबियोंं-उपलब्धियों से आम जनता को व्यापक पैमाने पर कैसे अवगत कराया जाए और इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को चलता-फिरता बेहतर धवजवाहक कैसे बनाया जाए?

  सवाल समरसता का
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र (कार्यकर्ता विकास) को संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल भाजपा के सामने बड़ा सवाल सामाजिक समरसता कायम करने का है। देश के बहुत बड़े हिस्से में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद अब उसके पास यह बड़ी जिम्मेदारी हो गई है कि समाज के सभी वर्ग में भरोसेमंद पैठ हो।
इसलिए है कार्यकार्ताओं के दर पर सरकार
दूसरे दिन के एक अन्य सत्र (विचार परिवार) को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक (बिहार-झारखंड) रामदत्त ने कहा कि इस शिविर (प्रशिक्षण वर्ग) के अंतर्गत भाजपा की पूरी सरकार अर्थात बिहार के केेंद्र व राज्य सरकारों के सभी मंत्री और सभी सांसद-विधायक कार्यकर्ताओं के दर पर और शिविर के कार्यक्रमों में उनके साथ आम आदमी की तरह सहभागी इसीलिए हुए हैं, ताकि जनता में यह संदेश स्पष्ट तौर पर स्थापित हो सके कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि साधन मात्र है।

अन्य सत्रों के मुख्य वक्ता
शनिवार के अन्य सत्रों को मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद, केेंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, केेंद्रीय युवा एवं संस्कृति मंत्री महेशचंद्र शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संबोधित किया। इनके साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट और राकेश सिंह भी थे।
संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग
कुल 14 सत्रों में संपन्न होने वाले प्रशिक्षिण वर्ग (शिविर) के तीसरे दिन की नियमित प्रेस ब्रीफिंग भी भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता राजीवरंजन, संजय टाइगर, प्रेमरंजन पटेल व डा. अजफर शमसी (सभी प्रदेश प्रवक्ता) ने संयुक्त रूप से की।

प्रबंध की अलग-अलग जवाबदेही
भारतीय जनता पार्टी के इस राज्यस्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के विभिन्न तरह के प्रबंध की अलग-अलग जिम्मेदारी को भाजपा युवा मोर्चा के नेता एवं नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, महामंत्री वृजेश सिंह, शरदचंद्र संतोष, भाजपा के वरिष्ठ जिला प्रवक्ता मगंलानंद पाठक, बेटी बचाओ प्रकोष्ठ की राज्य सह संयोजक पूनम सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, भूपेन्द्रनारायण सिंह (मीडिया समन्वयक), जिला संयोजक डा. अनिल सिंह, मंडल प्रभारी उपेन्द्र ओझा, जिला मंत्री ललिता कुशवाहा, विस्तारक कमलेशनारायण सिंह आदि ने संभालने का कार्य किया। इस शिविर (प्रशिक्षण वर्ग) का समापन रविवार को होगा।
(साथ में वारिस अली, वरिष्ठ संवाददाता, सोनमाटी डाटकाम। तस्वीरें : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट, डेहरी की बैठक में डॉ. उदय कुमार सिन्हा को अगले पांच वर्षों के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट की संरक्षक डॉ. रागिनी सिन्हा…

    Share

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में ‘विकसित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में गिरिराज सिंह ने किसानों से किया संवाद, टिकाऊ खेती पर दिया जोर

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सतर्कता प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणाली पर कार्यशाला आयोजित