ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को दी गई श्रम कानून की जानकारी

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डालमियानगर श्रम कार्यालय सभागार में किया गया। शिविर में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी दी गई और उन्हें लागू करने के उपक्रम के बारे में बताया गया। बताया कि बंधुआ मजदूरी की प्रथा हालांकि अब दूर हो चुकी है, मगर संभव है कि यह ग्रामीण इलाके में किसी रूप में बचा हुआ हो। बंधुआ मजदूरी पर विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षिण शिविर में रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक प्रतिनिधियों को विभिन्न तरह के श्रमिक कानून से परिचित कराया गया और उनके प्रतिनिधि नेताओं के सवालों के समाधानात्मक उत्तर भी दिए गए।
श्रम कानून का विवेचन और संबंधित सवालों के जवाब सहायक श्रम आयुक्त अरुण कुमार, श्रम पवर्तन अधिकारी प्रशांत कुमार, संजीव कुमार व सुनील प्रसाद ने दिए और कहा कि प्रशिक्षिण से जाने के बाद श्रमिकों को अपने-अपने इलाके के अन्य श्रमिकों को जानकारी देने चाहिए। वरिष्ठ श्रमिक नेता नागेश्वर और अन्य श्रमिक नेताओं ने विभिन्न परिस्थिति में लगू होने वाले श्रम कानून से संबंधित सवाले रखे। श्रमिक प्रशिक्षिण शिविर में भाग लेने वाले श्रमिक प्रतिनिधियों और श्रमिकों को निर्धारित मानदेय का भी भुगतान श्रम विभाग की ओर से किया गया।

पवन झुनझुनवाला को प्रदेश मारवाड़ी समाज ने दिया समाजरत्न सम्मान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पटना के बिहार चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मारवाड़ी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 21 व्यक्तियों को अंगवस्त्र, प्रतीकचिह्नï भेंटकर सम्मानित किया गया।

मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद तोदी, महासचिव महेश जालान और संयोजक अरूण रूगटा के संयोजन में संपन्न समारोह में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने सभी क्षेत्रों से चुने गए व्यक्तियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में डेहरी-आन-सोन मारवाड़ी समाज के पवन झुनझुनवाला भी हैं। बारह पत्थर मुहल्ला निवासी पवन झुनझुनवाला डेहरी-डालमियानगर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष भी हैं, जो निर्धन बच्चों की शिक्षा दिलाने और गरीब कन्याओं की शादी कराने में बिना जातिगत भेदभाव सक्रिय रहे हैं।

बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पवन झुनझुनवाला को समाजरत्न सम्मान मिलने पर तिरूपति वस्त्रालय के संचालक श्यामसुंदर अग्रवाल, मीना झुनझुनवाला, संत शर्मा आदि ने बधाई दी है।

 

 

 

 

वेबसाइट के माध्यम से रोहतास के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक तथा आर्थिक परिदृश्य की प्रस्तुति

नोखा (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। रोहतास जिला के नोखा स्थित नीलकमल हॉल में Rohtas District website की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर समारोह  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘रोहतास के शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य’ पर संवाद का आयोजन किया गया।

अंकित वर्मा ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से वह रोहतास जिला के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक तथा आर्थिक परिदृश्य को दुनिया के सामने बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम (रोहतास)। शहर की ऐतिहासिक धरती एक बार फिर गुरु वाणी से गूंज उठी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रथम प्रकाश…

    Share

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नगर के कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर ज़क्की बिगहा स्थित लाइट रेलवे कॉलोनी में डॉ. प्रदीप दुबे के आवास पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    Weekly E_paper

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता