निर्धन ग्रामीण परिवारों के बच्चों में बांटी गई पाठ्यसामग्री

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गांव के निर्धन ग्रामीण परिवारों के बच्चों में पाठ्यसामग्री बांटकर और अस्पताल के मरीजों के बीच फल वितरण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जयंती का आयोजन शहर (दाउदनगर) से अलग मखरा गांव में भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आवास पर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय नेतृत्व गुण के स्वामी और अपनी तरह के श्रेष्ठ राष्ट्रवादी दार्शनिक थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में समतामूलक विचारधारा का प्रत्यारोपण किया और आजीवन उसी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में जुटे रहे। उनकी मृत्यु 52 साल की उम्र में हुई। उनकी बताई गई राह पर ही चलकर भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान के लोगों को सम्मान के साथ मुख्यधारा में शामिल करने की राजनीति को स्वीकार किया है। दुविधाग्रस्त और विरोधाभास से भरे राजनीतिक वातावरण में उन्होंने राजनीति की एक नई राह दिखाई थी।
भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, अभाविप नगर मंत्री रवि यादव, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विस्तारक कमलेश दत्त पांडे, मंडल महामंत्री रंजन वर्मा, मीडिया प्रभारी सुमित भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रकाश पासवान आदि के नेतृत्व में निर्धन परिवार को बच्चों को कलम, कापी आदि और अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

ओबरा में लगाया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

ओबरा (औरंगाबाद)-सोनमाटी समाचार। सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा में मिशन जिंदगी के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सिविल सर्जन डा. अमरेंद्रनारायण झा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिश शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एलएस दुबे, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, भाजपा नेता विभूति नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

सिविल सर्जन डा. अमरेंद्रनारायण झा  ने युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता जरूरी है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।  रक्त से किसी दूसरे की जिंदगी बचती है। आम लोगों में यह धारणा है कि रक्तदान करने से कमजोरी होती है, परंतु ऐसी बात नहीं है। शरीर मे नए रक्त का संचार होता है। रक्तदान जरूर करना चाहिए।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एलएस दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से एक-दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सकता है। विशेष कर माताएं-बहनों को डिलेवरी के समय में रक्त की कमी होती है। रक्तदान  इन्हें जिंदगी प्राप्त होती है।

Share
  • Related Posts

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और त्योहारों के मौसम में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार…

    Share

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता: मृदा, पशु एवं मानव स्वास्थ्य के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषयक व्यावहारिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा