एथलेटिक प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का चयन

नारायण वर्ल्ड स्कूल

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक चयन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि यहां से चयनित खिलाड़ी ही पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 88 वां राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। नारायण वर्ल्ड स्कूल के खेल शिक्षक कुंदन भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के ऊंची कूद में नारायण वर्ल्ड स्कूल का बजरंग बहादुर प्रथम तथा लंबी कुद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जबकि शॉटपुट में आशुतोष एवं शॉट पुट बेस्ट थ्रो में पृथ्वीराज का चयन किया गया है। इसी प्रकार छात्राओं के जिला स्तरीय चयन में 60 मीटर रेस में कृतिका कुमारी प्रथम आई है तथा ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की है जबकि ऊंची कूद में ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान तथा जागृति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की है। साथ ही लंबी कूद में ज्योति कुमारी द्वितीय तथा शॉटपुट में रिया कुमारी प्रथम एवं वैष्णवी द्वितीय स्थान प्राप्त की है । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों में बजरंग बहादुर, आशुतोष एवं पृथ्वीराज जबकि छात्राओं में ज्योति कुमारी, रिया कुमारी और वैष्णवी का चयन किया गया है। विद्यालय के छात्र छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा ऐसी कामना की है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्थान ग्रहण करें।

 (रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर