जीएनएसयू में कुलपति एवं प्रति कुलपति का परिचय कार्यक्रम

Vice Chancellor GNSU
कुलपति

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति एवं प्रति कुलपति का परिचय कार्यक्रम  देल मंगल सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि  किसी भी परिस्थिति में शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय को नवसृजित विश्वविद्यालयों में बिहार के श्रेष्ठ होने का अवार्ड प्राप्त होना इस बार की ओर इशारा करता है कि हम सभी मिलकर सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।  उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के निदेशकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य को केंद्र में रखकर अपने संस्थान में शिक्षण प्रशिक्षण को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

per vice chancellor GNSU
प्रति कुलपति

इसके लिए प्रबंधन हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, कुलपति प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह, प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर जगदीश सिंह, पूर्व कुलपति प्रोफेसर एम एल वर्मा आदि ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राधेश्याम जायसवाल ने स्वागत भाषण किया जबकि कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी ने किया।

Narayan World School

 इधर,  नारायण वर्ल्ड स्कूल परिसर में विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने एवं छात्र छात्राओं को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारायण वर्ल्ड स्कूल द्वारा चयनित हेड बॉय, हेडगर्ल, कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जिम्मेवारी सौंपी गई। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक श्रीमती मोनिका सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सदैव विद्यालय द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी चयनित छात्रों द्वारा भी शपथ लेकर विद्यालय प्रबंधन के आकांक्षाओं की पुष्टि करते हुए कहा गया कि वह अपनी जिम्मेदारी का यथासंभव निर्वहन करेंगे एवं किसी भी परिस्थिति में विद्यालय के अनुशासन एवं व्यवस्था को बनाए रखने में पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ गौतम भट्टाचार्य के साथ ही सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’