डा. किशोर की पुस्तक का विमोचन/ कायस्थ समाज का होलीमिलन/ एनएमसीएच ने बनाया एक लाख जांच का रिकार्ड

डा. किशोर अग्रवाल के कविता संग्रह का विमोचन

रायपुर (छत्तीसगढ़)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने डा. किशोर अग्रवाल की नई पुस्तक ‘जरा-सी धूप’ का विमोचन राजभवन में किया। छत्तीसगढ़ के निवासी डा. किशोर अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जिनके सेवा कार्यकाल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में गुजरा है। डा. किशोर अग्रवाल का प्रथम कविता संग्रह ‘बस यूं ही’ को पाठकों ने पसंद किया था। इनका तीसरा कविता संग्रह भी जल्द प्रकाशित होगा। डा. किशोर अग्रवाल कवि होने से साथ चित्रकार भी हैं। इनके सद्य प्रकाशित कविता संग्रह ‘जरा-सी धूप’ का प्रकाशन जयपुर के बोधि प्रकाशन ने किया है। यह कविता संग्रह अमेजन पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कायस्थ समाज कल्याण ट्रस्ट का होली मिलन 26 को

(डा. रागिनी सिन्हा, डा. उदय सिन्हा)

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। होली के अवसर पर शहर और गांव के विभिन्न संस्थाओं ने इस वर्ष भी सामुदायिक मिलन समारोह का आयोजन करने का फैसला किया है। कायस्थ समाज कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक प्रसिद्ध स्त्रीरोग चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा के आवास पर ट्रस्टी सदस्यों की बैठक में 26 मार्च को होली मिलन समारोह करने का फैसला किया गया। समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ डा. रागिनी सिन्हा के आवास परिसर में होगा। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डा. उदय कुमार सिन्हा ने की। डा. उदय कुमार सिन्हा ने बैठक में चित्रगुप्त समुदाय के साथ सर्वसमाज के कमजोर व्यक्ति के कल्याण के मुद्दे से संबंधित कार्य योजना को रखते हुए कहा कि इसे अमली जामा पहनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श की जरूरत है। उनके विचार पर विमर्श करते हुए बैठक में अनुमोदन किया गया। होली मिलन समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित उप समिति को दी गई। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार, महासचिव वरिष्ठ नगर पार्षद बरमेश्वर नाथ और संगठन सचिव अधिवक्ता ओमप्रकाश कमल की ओर से चित्रगुप्त मैदान में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर से संबंधित रखे गए प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कोरोना : ढाई हजार लगा टीका, एक लाख हुई जांच

(एनएमसीएच में टीका लगाते रोहतास इंडस्ट्रीज कांप्लेक्स के प्रभारी अधिकारी एआर वर्मा)

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित नारायाण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में ढाई हजार से ज्यादा लोगों को कोविड-19 निरोधी टीका लगाया जा चुका है। एनएमसीएच के वायरोलाजी विभाग ने एक लाख लोगों का कोरोना वायरस सैंपल की आरटीपीसीआर जांच का कीर्तिमान कायम किया है। कोरोना संबंधी सेवा के नोडल पदाधिकारी और माइक्रोबायोलाजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की रोहतास जिला में एनएमसीएच में ही कोराना जांच का एकमात्र आरटीपीसीआर केंद्र है। बताया कि कोविड-19 सुरक्षा चक्र के रूप में टीकाकरण अभियान के शुरू करने से अब तक ढाई हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से आधा से अधिक लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में एक लाख लोगों के जांच नमूना लेने वाले विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं। कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के शुरुआत से ही संस्थान के चिकित्सक, सहयोगी कर्मचारियों ने कोरोना पाजिटिव मरीजों के उपचार में भूमिका निभाई है। इससे संस्थान का नाम राज्य, देश स्तर पर हुआ है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गोपालनारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह ने इस कार्य के लिए चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया है।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसअली इमाम और महाप्रबंधक (अस्पताल संचालन) उपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण चल रहा है। प्रात: नौ बजे प्रति दिन कार्य दिवस में यह टीका कोई भी वरिष्ठ नागरिक निशुल्क लगवा सकता है, जिसे आधारकार्ड की मूल प्रति और एक छाया प्रति लेकर आना होगा।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम