पूर्व नप चेयरमैन की मनी पुण्यतिथि

डेहरी-आन-सोन (रोहतास, बिहार)- सोनमाटी समाचार। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मनीष कुमार (बिट्टू सिंह) की के छठी पुण्यतिथि का आयोजन स्टेशन रोड स्थित सिंह निवास में किया गया। शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व संस्कृतिकर्मियों ने पूर्व चेयरमैन के तैलचित्र पर सामूहिक संवेदना का इजहार पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी पंकज पटेल ने कहा कि बिट्टू सिंह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने वाले बेहतर कार्यकर्ता थे। पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने कहा कि बिट्टू सिंह शहर के लोकप्रिय सोशल एक्टिविस्ट थे, जिनकी असमय मृत्यु का आज भी दु:ख है। नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहना बिट्टू सिंह की चारित्रिक विशेषता थी।
इस अवसर पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी (बिट्टू सिंह की पत्नी), त्रिविक्रम नारायण सिंह, रालोसपा के प्रदेश सचिव रिंकू सोनी, अभिनव कला संगम के अध्यक्ष संजय सिंह बाला, मुन्ना सिंह (बिट्टू सिंह के भाई), सामाजिक कार्यकर्ता प्रविन्द्र सिंह, मनीष सिन्हा, जीवन प्रकाश, पार्षद सरोज उपाध्याय, काली बाबू, मुजीबुल हक, आरती शर्मा, मुखिया झुना सिंह, दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह आदि ने उपस्थित होकर अपनी संवेदना प्रकट की।

दरिद्रनारायण भोज, कंबल वितरण

निकटवर्ती भड़कुडिय़ा गांव में समाजसेवी प्रमिन्द्रकुमार सिंह और श्रीमती संजू सिंह की ओर से असहाय विधवाओं और वृद्धजनों के बीच चार सौ कंबल वितरण किया गया और दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। प्रदीप सिंह, गोपालशरण सिंह, नेपाल सिंह, उमेश सिंह, संतोष सिंह, अजय ओजा, उदय कुशवाहा आदि स्थानीय समाजसेवियों-बुद्धिजीवियों ने सहयोग किया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-युवाओं ने भाग लिया।

आफत बनता डीजे साउंड
डीजे साउंड शहर के लिए आफत बनता जा रहा है। लोग जाने-अनजाने शोरपूर्ण आनंद के लिए धड़ल्ले के साथ डीजे का प्रयोग कर रहे हैं। डीजे साउंड की आम अनुमति नहींहोने के बावजूद शादी-विवाह और हर तरह के समारोह-आयोजन में इस तेज आवाज वाले उपकरण का सरेआम इस्तेमाल हो रहा है। इससे ध्वनि प्रदूषण में इजाफा होता है और सबसे अधिक परेशानी का अनुभव हृदयरोगियों को होता है। तेज ध्वनिविस्तार इस उपकरण के कारण पास-पड़ोस के रोगियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। इस बाबत शहर के दर्जनों हृदय रोगियों ने मुख्यमंत्रियों, जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

(वेब रिपोर्टिंग : वारिस अली, संपादन व इनपुट : सोनमाटी समाचार डेस्क,        तस्वीरें : अनिल कुमार)

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’