निजी स्कूलों की समस्याएं सुलझाएगा एसोसिएशन : एसपी वर्मा

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। रोहतास जिले के कुल 19 प्रखंडों में लगभग 1300 निजी विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। निजी स्कूलों की अपने-अपने इलाके के मद्देनजर अलग-अलग समस्याएं हैं। इन समस्याओं को एकीकृत करने और एक समान समस्याओं के निराकरण करने का कार्य प्राइवेट स्कूल्स एंड चिलड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जाता है। एसोसिएशन का कार्य निजी विद्यालयों के संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत बनाना है। संगठन का उद्देश्य इस विधि को स्थापित करना है कि सीमित संसाधन में भी बच्चों का बेहतर शिक्षण कैसे हो, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दी जाए? स्कूल की बालकल्याण की दिशा में क्या भूमिका हो सकती है? इन सवालों से मजबूती से जूझना और सफलता से हल निकालना ही प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य है। यह बात संत पाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल के परिसर में स्थित उमा आडिटोरियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में वर्मा एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कही।

रोहित वर्मा एसोसिएशनके जिला अध्यक्ष
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एसपी वर्मा ने बताया कि संत पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सासाराम) के प्रबंधक रोहित वर्मा को पटना में हुई बैठक में एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। एसपी वर्मा ने अपने संबोधन में निजी विद्यालयों के संचालकों से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एशोसिएशन के बैनरतले एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद ने पटना में रोहित वर्मा को रोहतास जिला का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाने की घोषणा की और इस आशय का प्रमाणपत्र जारी किया है।
इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिलड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि जिले के जिन प्रखंडों में अध्यक्ष का पद रिक्त है, वहां दो माह में चुनाव कराकर प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इससे पहले आमसभा का आयोजन कर जिले के सभी निजी विद्यालयों के संचालकों को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता का प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा और जिला एवं अनुमंडल स्तरीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार और सचिव संग्राम कांत को बनाया गया है।
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निजी विद्यालयों की समस्याओं पर विचार-विमर्श भी किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मौक़े पर रोहित वर्मा को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का ज़िलाध्यक्ष बनने पर सुनील कुमार ( मदर ललित कान्वेंट ), संजय कुमार त्रिपाठी (प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल ), टी एन पटेल ( एक्यूमिनस चिल्ड्रेन अकादमी), विकास कुमार तिवारी ( संत माइकल अकादमी ), अरविंद भारती ( श्री अरविंदो अकादमी), लायंस क्लब के डाॅ दिनेश शर्मा ने को शुभकामनाएँ दी है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर