योजनाओं का हाल जानने गांव-गांव पहुंच रही केंद्र की टीम

 -केंद्रीय टीम द्वारा की जा रही है केेंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
-यह व्यवस्था-सुधार की दिशा में है प्रयोग, इससे मिल सकती है योजनाओं के धरातल पर मौजूद होने में कामयाबी 
-बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर अनुमंडल के पंचायत सिंदुआर में पहुंची एक केंद्रीय टीम
दाउदनगर (औरंगाबाद) से उपेंद्र कश्यप
दशकों पहले देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि केंद्र से चले एक रूपये के बदले तय लाभुक को मात्र 15 पैसे मिलते हैं। अर्थात 100 में 85 पैसा लाभुक और केंद्र के बीच में बैठे लोग खा जाते हैं। हालात बदले हैं, कितने बदले यह विमर्श का विषय हो सकता है?
केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में सुधार की कोशिश करती दिख रही है। इसके लिए केंद्रीय टीम गांव-गांव घूम रही है। वह विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रही है। केंद्र प्रायोजित किसी योजना का लाभ पात्रता रखने वाले को मिला या नहीं, किसी को मिला तो कैसे मिला, क्या परेशानी हुई, क्या लाभ मिला, उससे क्या बदलाव आया? और, इससे भी आगे की कदम यह कि यदि कोई लाभुक यह बताता है कि उससे रिश्वत ली गयी तो उसका वीडियो बनाया जा रहा है। उसके बाद यह भी संभव है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो।
दर्जनों योजना की हुई समीक्षा, योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

इससे न सिर्फ केंद्र सरकार को उसकी एजेंसी के माध्यम से धरातल काम की स्थिति ज्ञात होगी, बल्कि गाँव में ग्रामीण कई तरह की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। जानकारी हासिल होने से ग्रामीणों का आत्मसम्मान और स्वाभिमान बढ़ सकता है। केेंद्र सरकार की ऐसी ही एक टीम बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर अनुमंडल के पंचायत सिंदुआर के दो गाँव मखरा और एकौनी में शुक्रवार को आयी। इसका नेतृत्व भारत सरकार के उप सचिव माचंद जी कर रहे थे। बताया गया कि घर-घर बिजली (सौभाग्य), एलईडी लाइट (उजाला), हर घर धुआँमुक्त करने वाली उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना, कृषि, आजीविका, पशुपालन समेत दर्जनों योजना की समीक्षा की गयी। योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की यह कोशिश अच्छी है। इससे योजनाओं की “ग्राउंड रियलिटी” सरकार को और योजनाओं की जानकारी “अंतिम व्यक्ति” को मिल रही है।

(मखरा की सभा में उपस्थित ग्रामीण    -फोटो : उपेंद्र कश्यप)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच