पाकिस्तान से कविता : पंजाब का हाल

–एक कविता पाकिस्तान से–

फूलों जैसी धरती पर

नशे का बिछा दिया जाल

कब्रों-सा हो गया

मेरे पंजाब का हाल

नशे की लत में घुलते

रिश्तों पर जुल्म हैं करते

बोलना भी हो गया कहर

फैलता नशे का जहर

कब्रों-सा हो गया

मेरे पंजाब का हाल

बाप के मोह से दूर

माँ को भी गए भूल

भगत सिंह के सच्चे वारिस

चिट्टे में हो गए धूल

जिधर देखें हर कोई फंसा

लालच का बिछा है जाल

कब्रों-सा हो गया

मेरे पंजाब का हाल

मिट्टी में जहर घुल गया

कर्जे में भी वो फंस गया

पेट जगत का भरने वाला

देखो खुद भूखा मर गया

मजबूरी के साथ लड़ता

हाल हुआ उसका बेहाल

कब्रों-सा हो गया

मेरे पंजाब का हाल

ऐसा हाल अगर रहा

सब खत्म हो जाएगा

हरा-भरा पंजाब मेरा

पतझड़-सा हो जाएगा

रूह देखो काँप जाए

आए जब भी ये ख्याल

कब्रों-सा हो गया

मेरे पंजाब का हाल़

(कवि : सरदार जसपाल सूद, फैसलाबाद, पाकिस्तान,

अनुवाद : वीणा भाटिया, नई दिल्ली, भारत)

Poet –  Sardar Jaspal Soos, Faisalabad, Pakistan

Translator – Vina Bhatia, New Delhi, India

Share
  • Related Posts

    प्रभा कुमारी की कविता — ‘बिरसा मुंडा: झारखंड की शान’

    प्रभा कुमारी की कविता — ‘बिरसा मुंडा: झारखंड की शान’ जंगल-जंगल गूँज उठी थी, धरती की संतानों की पुकार, ऊलगुलान का ज्वाला लेकर, उठा था एक वीर जवान अपार। वह…

    Share

    वालेंटिना मोरोशानु समकालीन रोमानियाई साहित्य की कवयित्री की दो कविता

    पूर्वी यूरोप स्थिति मोल्डोवा गणराज्य की निवासिनी वालेंटिना मोरोशानु समकालीन रोमानियाई साहित्य की बहुचर्चित कवयित्री हैं, जिनकी दो कविताओं का अंग्रेजी से हिन्दी काव्यानुवाद युवा कवि लक्ष्मीकांत मुकुल ने किया…

    Share

    One thought on “पाकिस्तान से कविता : पंजाब का हाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’