पेटीएम से भुगतान पर हाथ में नकद मिलेगी रसोई गैस की सब्सिडी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। रसोई गैस उपभोक्ता अब गैस सिलेंडर की कीमत का आनलाइन भुगतान कर अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं। ग्राहक यदि सिलेंडर की कीमत का भुगतान अपने बैंक खाते के जरिये इंटरनेट बैंकिंग से करते हैं तो उन्हें 10 रुपये का इन्सेन्टिव उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा। और, यदि ग्राहक गैस एजेंसी के काउंटर पर उपलब्ध पेटीएम मशीन में अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिये रकम स्वीप करते हैं तो उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन 15 रुपये का इन्सेन्टिव उनके बैंक खाते में जाएगा। पेटीएम से महीने में अधिकतम दो ट्रांजेक्शन करने और प्रति ट्रांजेक्शन लाभ पाने का प्रावधान है। ग्राहक गैस सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान दो किस्तों में कर एक ही सिलेंडर के लिए 30 रुपये की इन्सेन्टिव प्राप्त कर सकते हंै। यही नहीं, अब ग्राहक गैस एजेंसी (विक्रेता) के काउंटर से गैस सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान कर सब्सिडी की रकम हाथोंहाथ नगद प्राप्त कर सकता है।

यह जानकारी देते हुए डेहरी-आन-सोन की अग्रणी रसोई गैस एजेंसी मोहिनी इंटरप्राइजेज के संचालक उदय शंकर ने सोनमाटीडाटकाम को बताया कि सब्सिडी की रकम बैंक खाते में जाती है, जिसे प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण ग्राहक अपने बैंक खाते से दूसरे दिन ही निकाल पाता है। मगर अब यह व्यवस्था भी की गई है कि ग्राहक को सब्सिडी की रकम तत्काल नकद मिले। इस आकर्षक योजना के लिए इंडियन आयल द्वारा पेटीएम कंपनी के साथ करार हुआ है। कमजोर वर्ग के लिए ऐसा प्रावधान किया गया है। सरकार चाहती है कि लेन-देन में नकद रकम की उपयोगिता घटे और कैश-लेस यानी आनलाइन भुगतान का चलन बढ़े।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

 

 

महिंद्रा ट्रक-बस : प्री-मानसून चेकअप कैम्प शुरू, सर्विस चार्ज और स्पेयरपाट्र्स में छूट

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। कोल डिपो स्थित महिंद्रा कंपनी के ट्रक-बस डिवीजन का अधिकृत सर्विस सेन्टर प्रियदर्शी एग्रो इंटरप्राइजेज प्रा.लि. द्वारा मानसून चेकअप कैम्प 15 जुलाई तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए प्रियदर्शी एग्रो के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर के दौरान स्पेयरपाट्र्स और तकनीशियन शुल्क में पांच फीसदी की छूट दी जा रही है। महिन्द्रा कंपनी के ट्रक-बस उत्पाद कम समय में ग्राहकों के बीच पहचान बना चुके हैं। कंपनी द्वारा ग्राहकों को उच्च श्रेणी की सर्विस मुहैया कराई जाती है। ग्राहकों को जरूरत के समय पर वाहन सर्विस उपलब्ध कराना कंपनी की पहली प्राथमिकता है। प्रियदर्शी एग्रो के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए टाल-फ्री नम्बर की व्यवस्था की गई है, जिस पर वाहन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या पैदा होने पर ग्राहक कंप्लेन दर्ज करा सकते है। कंप्लेन दर्ज (लाक) होने के 48 घंटे में समाधान किया जाता है। प्री-मानसून कैम्प का समन्वय छोटन सिंह, शुभम कुमार सिंह, सोनू कुमार, पवन कुमार की टीम कर रही है।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह)

 

 

Share
  • Related Posts

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर