महिला उद्यमियों के अनुकूल माहौल नहीं

देश के कई प्रमुख बैंकों का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है, पर ऐसे बैंक भी महिला नेतृत्व वाले संस्थानों में जोखिम नहीं लेना चाहते। अगर हम उद्मम के क्षेत्र में महिला-पुरुष बराबरी चाहते हैं तो इसके लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करनी होंगी। भारत और अमेरिका की सह मेजबानी में हैदराबाद में  वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (GES) का खास फोकस महिला उद्यमियों पर रहा। इसके कुल प्रतिभागियों में करीब 52.5 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसमें 127 देशों के प्रतिनिधि  हैं। भारत की महिला उद्यमियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात करने, उनकी समस्याओं पर चर्चा करने और उनका हल खोजने की है। भारत जैसे देश में, जहां कुल वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी ही बहुत कम है, महिला उद्यमियों की स्थिति के बारे में कल्पना की जा सकती है। हाल के वर्षों में भारतीय महिला उद्यमियों पर बात होने लगी है। लेकिन गौर करें तो इनमें कई ऐसी हैं, जिनकी बोर्डरूम में केवल प्रतीकात्मक उपस्थिति है, क्योंकि उसमें महिलाओं की एक निश्चित संख्या अनिवार्य बना दी गई है। कुछेक ऐसी हैं जिन्हें विरासत के रूप में पहले से जमा-जमाया कारोबार मिला है। कुछ प्रफेशनल्स को भी इस सूची में रख दिया जाता है, जो किसी व्यापारिक प्रक्रिया में नहीं बल्कि नौकरशाही के पायदान चढ़ते हुए प्रबंधकीय पदों पर पहुंची हैं।

समाज में महिला उद्यमियों के अनुकूल माहौल नहीं बन पाया है। पुरुषों में महिला बॉस को लेकर पूर्वाग्रह बने हुए हैं इसलिए हाल तक हुनरमंद लोगों को कंपनी में लाना महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ी समस्या थी। कई प्रफेशनल्स इस दुविधा में रहते हैं कि महिला स्वामित्व वाला उद्यम चल पाएगा या नहीं। जिन वेंडरों के साथ उन्हें खरीद-बिक्री करनी है, वे भी महिला उद्ममी को गंभीरता से नहीं लेते। सही अर्थों में हिला उद्यमी वे ही हैं, जिन्होंने खुद जोखिम लेकर कोई कारोबार खड़ा किया हो। उन्हीं की समस्याओं को समझने की जरूरत सबसे ज्यादा है। नैस्कॉम की इसी महीने आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अभी मौजूद 5000 स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 11 फीसदी है। पिछले साल से उनकी संख्या में सिर्फ 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं के 3 फीसदी स्टार्टअप्स को ही फंड मिल पा रहा है। इसका एक कारण शायद यह है कि बाजार में महिला निवेशक लगभग नदारद हैं। फंडिंग संसाधनों और कारोबार को मदद पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी न होना भी एक कारण है।

Share
  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय…

    Share

    भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

    नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान