लता प्रासर की तीन कविताएं

बिन तारों की रात रे बादल बोलो चंदा किधर गया

एक बूंद छू कर निकल गया
अरे सावन इधर फिसल गय
जरा याद पिया को कर बन्दे
चंचल मन बावरा सकल गया

वो गांठ बांध कर बैठा है
मतलब से अपने ऐंठा है
मासूम निवाला डकार लिया
विष उसके भीतर पैठा है!

सावन तन-मन जलाए हाय बूंद बूंद को तरसाये

चाबियों के गुच्छे मन के ताले कहां खोलती
सबकुछ बंद है बस हौले हौले बोलती
चौखट के आर-पार उसी का स्वराज है
हक़ के हिसाब का दरवाजे नहीं खोलती
ताला बेचारा अपना राज नहीं जानता
महल और झोपडी का भेद नहीं मानता
चलता नहीं राज उसका मन के खजाने पर
मजलूम के खजाने को अपना है मानता!

तारे गाये बारात कि बादल डाका डाला

धरती प्यासी खेत प्यासा
बोल रे बादल तू है आशा
माथे हाथ किसान धरा है
मेघा का यह कैसा पासा

चकमा देकर आषाढ़ भागा
थोड़ा दर्द यह सावन दागा
किया निराश बरसात ऐसा
भूल गयी मिट्टी अनुरागा

– लता प्रासर
निर्मला कुंज, अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना-800020 फोन : 7277965160

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास