वेब पत्रकारों की दिल्ली-एनसीआर इकाइयां गठित

रिफाकत हुसैन बनेअध्यक्ष ताे पंकज प्रसून महासचिव

नई दिल्ली (कार्यालय प्रतिनिधि)। देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया ( डब्ल्यूजेएआई ) दिल्ली- एनसीआर की बैठक राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन की अध्यक्षता में दिल्ली – एनसीआर इकाइयां गठित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल, जो ऑनलाइन उपस्थित रहे, ने कहा कि डब्ल्यूजेएआई अपने जन्मना उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति की दिशा में बड़ी तेजी के साथ अग्रसर है इसी कड़ी में आज दिल्ली एनसीआर इकाइ के विधिवत गठन के साथ एक नये अध्याय का आरंभ हो रहा है। देश में वेब पत्रकारिता को स्वनियमन द्वारा नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा एक्ट बनाया गया है जबकि डब्ल्यूजेएआई ने अपने संविधान में ही स्वनियमन के तहत डूज एंड डॉंट्स का प्रावधान किया।

wjai

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने संगठन के संविधान की संक्षिप्त चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार ने वेब पोर्टलों के ग्रीवांस रिड्रूसल मेकेनिज्म के लेवल टू पर सेल्फ रेग्यूलेटरी बॉडी के गठन का नियमन दिया है जबकि डब्ल्यूजेएआई ने शुरु से ही वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड ऑथरिटी- डब्ल्यूजेएसए का प्रावधान कर रखा है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूजेएआई से जुड़े सभी पोर्टलों के लिए संगठन के स्वनियमन का पालन करना बाध्यकारी है। उन्होंने कहा संगठन वेब पत्रकारिता में शुचिता और देश के सभी कानूनों का अनुपालन के लिए कटिबद्ध है।

बैठक के आरंभ में संयोजक पंकज प्रसून ने सभी आगत सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि देश में वेब पत्रकारों के हित की रक्षा के लिए डब्ल्यूजेएआई एकलौती निबंधित संस्था है जो अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली-एनसीआर इकाई के लिए 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त स्क्वाड्रेन लीडर रिफाकत हुसैन को अध्यक्ष, दीप्ति अंग्रिश और सुभाष चंद्रा को उपाध्यक्ष, पंकज प्रसून को महासचिव, आशुतोष झा को सचिव, और निशांत झा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर अशरफ खान, शिवनाथ, हर्षनाथ झा, ईश्वर नाथ का मनोनयन किया गया कुछ पद रिक्त रखे गये।
इस बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अनेक सार्थक मुद्दों पर चर्चा की गई।

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर