शिक्षकों पर समाज और राष्ट्र निर्माण का बड़ा दायित्व

शिक्षक समुदाय अब गंभीरता से चिंतन करे कि मूल्यों में गिरावट क्यों

: सुरेशकुमार गुप्ता

गुणवत्ता और मूल्यों के संयोग से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव

: आनंद प्रकाश

 

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष संवाददाता। बिहार के सोन अंचल के ग्रामीण क्षेत्र के लिए एजुकेशनल हब के रूप में उभर रहे दाउदनगर के शुकबाजार स्थित विद्या निकेतन परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान-सह आशीष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने गुरुओं को उपहार देकर सम्मान प्रकट किया और शिक्षकों ने अपने विचार रखकर बच्चों को आशीष दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेशकुमार गुप्ता, सीईओ आनन्द प्रकाश, डिप्टी सीईओ विद्या सागर, प्रशासक संदीप कुमार, प्राचार्य सरयू प्रसाद और लेखक-पत्रकार उपेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आरंभ विद्या की अधिष्ठात्री सरस्वती और भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ।

एक प्रोफेशनल होने के नाते शिक्षकों का दायित्व अधिक
अपने संबोधन में विद्या निकेतन स्कूल समूह के अध्यक्ष-सह-प्रबध निदेशक सुरेशकुमार गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है, शिक्षकों को इस मुद्दे पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए कि शिक्षक समुदाय के मूल्यों में गिरावट क्यों आ रही है? हालांकि समाज के हर वर्ग के मूल्यों में क्षरण है और शिक्षक  समाज का ही हिस्सा है। फिर भी एक प्रोफेशनल होने के नाते शिक्षकों का दायित्व अधिक है, क्योंकि वह राष्ट्र और समाज का निर्माता है। अपने आचरण और प्रयत्नों से समाज की नई पीढ़ी को संस्कारवान, ज्ञानवान और जिम्मेदार नागरिक समूह के रूप में तैयार करने की एक बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों की है, जिसके लिए उन्हें अपनी सतत कोशिश जारी रखनी चाहिए।

नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने का कार्य भी शिक्षण संस्थान और शिक्षकों का
विद्या निकेतन विद्यालय समूह के मुख्य कार्य अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान का पहला कार्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का है। मगर इसके साथ ही नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने का कार्य भी शिक्षण संस्थान और उसके शिक्षकों का है। गुणवत्ता और मूल्यों के संयोग से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव होता है। इसके लिए समाज के अन्य वर्ग को भी आगे आना होगा और शिक्षक समुदाय के साथ खड़ा होना होगा।

गुरु करते हैं बच्चों के व्यक्तितव का सृजन
सेवानिवृत शिक्षक अवधेश उपाध्याय ने कहा कि गुरु बच्चों को अपने परिवृत्त में रखकर उनके व्यक्तितव का सृजन करते हैं। इस कारण से ही गुरु को ब्रह्मा कहा गया हैं। गुरु भी ब्रह्मा की तरह मनुष्य और मनुष्यता के सृजन का कार्य करते हैं। समृद्धि ट्रस्ट की सचिव मालती देवी और विद्या निकेतन विद्यालय समूह के चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया।

शिक्षकों को दिए गए उपहार, छात्र-छात्राओं को भी किया गया पुरस्कृत
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार दिए गए और शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह की सरस प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का रिस्पेक्टिव अवार्ड आदित्य कुमार (कक्षा 9) और प्रतिभा कुमारी (कक्षा 7-बी) को दिया गया। डा. राधाकृष्णन सम्मान विद्यालय के शिक्षण कार्य में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए विद्यालय की शिक्षिका सुमन कुमारी को दिया गया, जो एक साल की कार्यावधि में मात्र एक दिन ही अनुपस्थित हुई थीं। कार्यक्रम सचांलन प्रिंसी कुमारी और ब्यूटी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

(रिपोर्ट : उपेंद्र कश्यप,  तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान