शिक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता , मगर इसमें गुणवत्ता बेहद जरूरी

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। मतीसरा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित बाल विकास पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कोचस में संपन्न हुआ, जिसका उद्घाटन सासाराम के सदर एसडीओ राजकुमार गुप्ता, लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल एवं प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा. एसपी वर्मा और प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्ज्वलन किया।
राजकुमार गुप्ता ने अपने संबोधन मे कहा कि शिक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बेहद बढ़ी है, जो पिछड़े ग्रामीण समाज के लिए अच्छा संकेत है। डा. एसपी वर्मा ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर जोर होने की बात कही और कहा कि यहां के विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेशों में जाने के बजाय अपने प्रदेश बिहार में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, ताकि बिहार भी बेहतर शिक्षा का हब बन सके।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। आरंभ में विद्यालय के डायरेक्टर धनेन्द्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य शारदानंद पांडेय ने किया।

 

जनसंपर्क अभियान तेज करें भाजपा कार्यकर्ता : बबल कश्यप

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश लघु उद्योग प्रकोष्ठ के उप संयोजक बबल कश्यप ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और शक्ति केंद्र टीम से जनसंपर्क अभियान तेज कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने 15-16 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अधिवेशन में भाग लेने और इसके बाद 2 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा क्षेत्र मोटरसाइकिल रैली को सफल बनाने की अपील की है।

 

असंसदीय भाषा को वापस लें राहुल गांधी : अजय कुमार सिंह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्ट के महामंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। अगर राहुल गांधी इस पर अपना खेद दो हफ्ते में प्रकट नहींकरते हैं और अपनी बात वापस नहींलेते हैं तो वह (अजय कुमार सिंह) अपने समर्थकों के साथ दिल्ली राजघाट पर एक दिन का उपवास करेंगे। अजय कुमार सिंह ने बताया है कि इस का पत्र वह राहुल गांधी को भेज चुके हैं।

Share
  • Related Posts

    नाटक समाज का दर्पण है, बदलाव की चेतना जगाता है : उपेंद्र कुशवाहा

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित 34वीं अखिल भारतीय लघु नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को ई. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब परिसर में हुआ।…

    Share

    रोहतास किले में शाहाबाद महोत्सव: धरोहर संरक्षण और पर्यटन विकास का संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास) – निशांत राज। कैमूर की ऐतिहासिक पर्वतमाला में अवस्थित रोहतास किला रविवार को एक बार फिर इतिहास का साक्षी बना, जब इसके प्राचीन प्रांगण में शाहाबाद महोत्सव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़