सनबीम : बच्चों ने रिफ्लेक्ट किए मनमोहक प्रतिबिंब

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी टीम। जहां जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) में मेडिकल कालेज के बड़े विद्यार्थियों का वार्षिक खेल-कूद समारोह सृजन-208 अब अपने परवान पर है, वहींशहर के अग्रणी आवासीय विद्यालय सनबीम पब्लिक स्कूल में नन्हें बच्चों ने तरह-तरह के परिधानों में मंच पर, रंगोली बनाकर फर्श पर अपनी कलात्मक रूचि के मनमोहक और क्विज समूह में अपनी यादाश्त के प्रतिबिंब प्रस्तुत किए। सनबीम स्कूल में बड़े छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षण (क्विज), चित्रकला, रंगोली आदि का तो नन्हें बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रदर्शन कार्यक्रम का संयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से पुस्रकृत किया गया।

सोनमाटीडाटकाम के वरिष्ठ संवाददाता से प्राप्त खबर के अनुसार, सनबीम स्कूल में इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए सनबीम स्कूल के निदेशक राजीवरंजन सिन्हा और प्राचार्य अनुभा सिन्हा ने कहा कि हर आदमी के भीतर कोई-न-कोई कलात्मक गुण होता है, जिसे बिना माध्यमों और प्रयोजनों से बाहर निकालकर प्रस्फुटित किया जाना चाहिए, क्योंकि कला जीवन को बेहतर बनाने का कार्य करती है। अभिभावकों को अपने बच्चों पर पढ़ाई के साथ खेल और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी समय के एक दायरे में रहकर भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि बच्चे का व्यक्तित्व निखर सके।

 

सृजन-2018 की खेल प्रतियोगिताएं अब चरम पर, समापन 20 दिसम्बर को

दूसरी तरफ, सोनमाटीडाटकाम के कार्यालय संवाददाता के अनुसार एनएमसीएच के वार्षिक आयोजन सृजन-2018 में इनडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। अब गायन-वादन और नृत्य के प्रतिस्पर्धा-कार्यक्रम आरंभ हो गए हैं। इस वार्षिक समारोह का समापन 20 दिसम्बर की देर शाम में रंगारंग समारोह के साथ होगा। क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। एथेलेटिक प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, बाधा दौड़ और सौमीटर दौड़ के आयोजन किए गए।
सृजन-2018 के आयोजन सचिव डा. अशोककुमार देव की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि छात्राओं की कलाम हाउस टीम ने भाभा हाउस टीम को हरा दिया। खुराना हाउस टीम को रमन हाउस टीम ने हराया।

(तस्वीर व रिपोर्ट : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न