कछुआ के बारे में बच्चों को बताया

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केेंद्र में जूनियर क्लास के नन्हें विद्यार्थियों को कछुओ के बारे में जानकारी दी गई। निदेशक डा. चंचल कुमार का कहना है कि बढ़ते हुए बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से जिज्ञासाओं को शांत किया जाना चाहिए और उनके तरह-तरह के सवालों का सटीक, समझने लायक तरीकों से जवाब दिया जाना चाहिए। ज्ञान ज्योति शिक्षण केेंद्र में विभिन्न जीव-जंतुओं के बारे में बच्चों को जानकारी देने का कार्यक्रम चलाया जाता है। ताकि बच्चे धरती पर जीव-जंतुओं से परिचित हो सके और इस बात का अहसास कर सकेें कि प्रकृति में सभी जीव-जंतुओं जीवन-चक्र एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। सभी जीव-जंतु जिस खाद्यश्रृंखला से जुड़े-गुथे हुए होते हैं, उसे पर्यावरण कहा जाता है। इस श्रृंखला की कोई भी कड़ी बाधित-खंडित होती है तो समूची श्रृंखल गड़बड़ा जाती है, जिसे पर्यावरण प्रदूषण या पर्यावरण संकट के रूप में जाना जाता है। जीव-जंतुओं से परिचय के क्रम में छोटे बच्चों को कछुआ के बारे में बताया गया। यह जानकारी दी गई कि जिस तरह अलग-अलग देशों के लोग अलग-अलग तरह के दिखते और व्यवहार करते हैं, वैसे ही समुद्र, नदी, झील के कछुए भी अलग-अलग तरह के होते हैं। बताया गया कि कछुआ धरती पर सबसे अधिक सालों तक जीने वाले प्राणियों में से एक है। ह भी बताया गया कि कछुआ जंगली जीवों में संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। किसी भी संरक्षित जीव के जीवन में दखल देने का हक आदमी को नहीं है और यह अपराध भी है।

चंद्रवंशी राजनीतिक चेतना परिषद की बैठक

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। चंद्रवंशी राजनीतिक चेतना परिषद की ओर से पटना में आयोजित जरासंध जयन्ती के संपन्न होने पर चंद्रवंशी समाज के लोगों धन्यवाद दिया गया। चंद्रवंशी राजनीतिक चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता अभय चंद्रवंशी, जिला संयोजक अनिल चंद्रवंशी, प्रखंड संयोजक सत्येन्द्र चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, ओबरा संयोजक अभय चंद्रवंशी, हसपुरा संयोजक सतीश चंद्रवंशी आदि ने इस आयोजन में लगे सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    पटना। एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 की घोषणा की है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच देश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन