समारोह : संतपाल में सम्मान और जीएनएसयू में विदाई

सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों, छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपाल सीनियस सेकेेंडरी स्कूल के दसवीं और बारहवींपरीक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 141 विद्यार्थियों, उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के माता-पिता को शॉल और मेमेंटो देकर विद्यालय के चेयरमैन डा. एसपी वर्मा और प्राचार्या आराधना वर्मा ने सम्मानित किया। दसवीं के अव्वल छात्र आयुष राज और इरफान आलम के सात अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सफलता की कहानी को मंच पर साझा किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतपाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल के प्रबंधक रोहित वर्मा ने घोषणा की कि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले 64 विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये का स्कालरशीप दिया जाएगा।
अपने संबोधन मेें डा. एसपी वर्मा ने संतपाल स्कूल की स्थापना की कहानी बताते हुए कहा कि मैं अपने बच्चे को सूबे के एक अच्छे विद्यालय में नामांकन के लिए गया था, लेकिन वहां के फादर ने सासाराम के नाम पर एडमिशन लेने से इंकार कर दिया। तब मैंने 1987 में संतपाल स्कूल की बुनियाद डाली, जो आज दक्षिण बिहार का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है। इस विद्यालय में विगत एक दशक से जिले में दसवीं, बारहवीं की परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी, संतपाल स्कूल)

 

 

प्रबंधन के पास-आउट विद्यार्थियों की समारोहपूर्वक दी गई विदाई

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। जमुहार स्थित गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित एकेडमी आफ मैनेजरियल एक्सीलेंस के सत्र 2017-19 के पास-आउट विद्यार्थियों को समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ जीएनएसयू के सचिव गोविंद नारायण सिंह और कुलपति डा. एमएल वर्मा, कुल सचिव डा. आरएस जायसवाल और परीक्षा नियंत्रक डा. कुमार आलोक प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पास-आउट विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से स्मृति-चिह्नï भेंंट किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधन संस्थान के डीन प्रो. आलोक कुमार, प्राध्यापक डा. अभिषेक श्रीवास्तव, प्रबंध अधिकारी मोनिका नारायण सिंह और अन्य वक्ताओं की ओर से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के टिप्स बताए गए और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट की गईं। इस अवसर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

नारायण विधि महाविद्यालय में विधिक सहायता केेंद्र

एक अन्य समाचार के अनुसार, जीएनएसयू के अंतर्गत संचालित नारायण विधि महाविद्यालय में लीगल-एड क्लीनिक की स्थापना की गई है, जिसका औपचारिक उद्घाटन 18 मई को रोहतास के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारसनाथ राय करेंगे। यह जानकारी देते हुए नारायण विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस लीगल क्लीनिक को विधिक सहायता केेंद्र के नाम से जाना जाएगा। विधिक सहायता केेंद्र के उपाध्यक्ष रोहतास के जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, सचिव मौसमी सिंह (अवर न्यायाधीश) और रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह विशिष्ठ सदस्य हैं। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस लीगल-एड क्लीनिक का उद्देश्य समाज के कमजोर तबके के लोगों को न्यायालय और अन्य कानूनी प्रक्रिया में समुचित विधि सहायता उपलब्ध कराना है। यह केेंद्र रोहतास जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत कार्यरत होगा।

 (रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर