सासाराम उपद्रव में 45 पर मुकदमा/ वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विस्तार/ वेब फिल्म सीरीज द डार्क

सासाराम उपद्रव में 45 पर मुकदमा, 16 गिरफ्तार

(तस्वीर : अर्जुन कुमार)

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। सासाराम में उपद्रव, तोडफ़ोड़ और आगजनी के आरोप में 45 लोगों पर नगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी के अभियुक्तों में 23 कोचिंग संचालक, 22 विद्यार्थी और अज्ञात असामाजिक तत्व शामिल हैं। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने पहुंची जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम पर गौरक्षिणी में पथराव कर पुलिस टीम को खदेडऩे का प्रयास किया गया। बाद में तथाकथित कोचिंग संचालकों के साथ छात्रों और असमाजिक उत्पातियों ने पोस्ट आफिस चौराहा और मुख्य सड़क पर हंगामा किया। जिला समाहरणरालय परिसर में भी तोड़-फोड़ और आगजनी की गई। उत्पातियों की झुंड पर काबू पाने के लिए अश्रु गैस के गोले दागना पड़ा।
सासाराम नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने कहा कि गाइड लाइन के मुताबिक एक सप्ताह के लिए स्कूल, कालेज के साथ कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखे जाने का आदेश है। उत्पात में पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचने की पुष्टि की। बताया कि पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और अराजकता फैलाने के आरोप में 23 कोचिंग संचालकों और 22 छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना के दिन 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। गौरक्षिणी मुहल्ला कोचिंग सेंटरों का हब है, जहां शहर और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं और इन सेंटरों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के रोजागर जुड़े हुए हैं।
प्रशासन ने यह माना है कि कुत्सित मंशा से गौरक्षिणी इलाका और जिला समाहरणालय पर कोचिंग संचालकों, छात्रों, असमाजिक तत्वों ने भीड़ के रूप में आक्रमाक होकर हमला किया। असामाजिक तत्वों ने असंतोष और आक्रोश को उकसाने का कार्य किया। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उत्पाती चिह्निïत हुए तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार और जिला पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने नागरिकों से कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रण में रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि नागरिक कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन स्वयं सख्ती से करें। सबके संवेदनशील सहयोग से ही कोरोना महामारी के प्रकोप को न्यून किया जा सकता है।

वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिलों में होगा विस्तार

पटना (निशांत राज)। वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया के पटना में जयप्रकाश पथ (बोरिंग रोड) स्थित अभियंता भवन सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय सचिव डा. अमित रंजन के संचालन में संपन्न सम्मेलन में वेब पत्रकारिता के बढ़ते दायरे, सजग जिम्मेदारी, सामाजिक प्रतिबद्धता और अस्तित्व रक्षा के मुद्दों-समस्याओं पर चर्चा की गई। मीडिया के प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, वेब तीनों रूपों का चार दशकों से अधिक का सक्रिय अनुभव रखने वाले बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने पत्रकारिता की चमक-दमक, उपयोगिता के साथ इसकी विश्वसनीयता को भी बनाए रखने पर बल दिया। तकनीकी समिति के अध्यक्ष लव कुमार सिंह और संयुक्त सचिव डा. लीना ने वेबसाइट के प्रसार-वृद्धि और आय के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये आय और यू-ट्यूब तक पहुंचने की जानकारी दी। मंजेश कुमार ने बताया कि छह महीने में राज्य में जिला इकाइयों के गठन का फैसला लिया गया है।
बैठक में बिहार और पश्चिम बंगाल इकाई के साथ राष्ट्रीय इकाई के लिए भी गठन-मनोनयन किया गया। प्रवीण बागी को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष और रजनीकांत पाठक को महासचिव बनाया गया। प्रफुल्ल ओंकार, बालकृष्ण, मोहम्मद अकरम अली, अक्षय आनंद उपाध्यक्ष, अमरदीप झा, चंदन कुमार सचिव, रविशंकर कुमार शर्मा, सुजीत कुमार, हरेंद्र कुमार, रौशन श्रीवास्तव संयुक्त सचिव और चंदन राज कोषाध्यक्ष बनाए गए। मो. कमर ईमाम, शैलेंद्र झा, अखिलेश सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार, केके सिंह सेंगर, डा. राकेश कुमार तिवारी, मिथिलेश कुमार मिश्र, संजीव कुमार झा, डा. सुरेश कुमार, चंद्रकांत मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, निशांत राज, सूरज कुमार, राज कुमार और पुष्प राज कुमार कार्यसमिति सदस्य बनाए गए। पश्चिम बंगाल इकाई के चंद्रचूड़ गोस्वामी अध्यक्ष, तिलक रंजन बेड़ा, रूद्र प्रसाद बनर्जी उपाध्यक्ष, अनामिका डे महासचिव, अरविंदो गिरी, शुभम बनर्जी सचिव और अविजीत मोहंतो कोषाध्यक्ष बनाए गए।

रिलीज हुई वेब फिल्म सीरीज द डार्क की टीजर

मुजफ्फरपुर (संजना सिंह)। गोस्वामी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनरतले बनी हिंदी वेब फिल्म सिरीज द डार्क का टीजर यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। इस वेब सीरीज के टीजर के बाद दर्शकों में इस फिल्म के भी रिलीज होने की उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा है। सस्पेन्स, थ्रिल, ड्रामा का मिश्रण यह वेब सिरीज एक मनोरंजक फिल्म है। गौरव गिरी, अनुज प्रभाकर, पल्लवी गिरी, मुस्तफा मलिक, राजा बाबू, अंबिका सोनी, बबलू मुख्य भूमिका में हैं। गौरव गिरी पुलिस अफसर कीभूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरपुर जिला में की गई है। द डार्क की कहानी मर्डर मिस्टरी पर आधारित है, जो एक साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब फिल्म सिरीज के निर्माता अनुज प्रभाकर और निर्देशक, छायाकार प्रेम कश्यप हैं। फिल्म की कथा हसन राज ने लिखी है।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    One thought on “सासाराम उपद्रव में 45 पर मुकदमा/ वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन का विस्तार/ वेब फिल्म सीरीज द डार्क”

    1. वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया की सदस्यता क्या vidarbhaapla.com को मिल सकती है?..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम