सासाराम में उत्पात, पथराव, आगजनी/ विद्यानिकेतन ने दीये जलाए/ वेब पत्रकारों की बिहार-बंगाल इकाइयां गठित

कोचिंग छात्रों का उत्पात, कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता अर्जुन कुमार। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने पहुंची जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम पर गौरक्षिणी में पथराव किया गया और पुलिस टीम को खदेडऩे का प्रयास किया गया। बाद में गुस्साए उत्पातियों ने पोस्ट आफिस चौराहा और जिला समाहरणरालय परिसर में भी तोड़-फोड़ और आगजनी की। पथराव में एक दर्जन पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की खबर है। तथाकथित कोचिंग संचालकों के साथ छात्रों की झुंड पर काबू पाने के लिए अश्रु गैस के गोले दागे गए। प्रशासन-पुलिस टीम कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के लिए गौरक्षिणी इलाके में पहुंची थी। गौरक्षिणी मुहल्ला कोचिंग सेंटरों का हब है, जहां शहर और ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। कोचिंग सेंटरों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं जुड़े हुए हैं। नगर थानाध्यक्ष कामख्यानारायण सिंह ने पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचने की पुष्टि की। कहा कि सरकार के गाइड लाइन का अनुपालन तो हर हाल में होगा। गाइल लाइन के मुताबिक, एक सप्ताह के लिए स्कूल, कालेज के साथ कोचिंग संस्थानों को भी बंद रख्रने का आदेश है। करीब डेढ़ दर्जन उत्पातियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उत्पातियों को चिह्निïत कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विद्या निकेतन के वार्षिकोत्सव पर जलाए गए 43 दीये

दाउदनगर (औरंगाबाद)-निशांत राज। विद्या निकेतन ग्रुप आफ स्कूल्स की शुक बाजार (दाउदनगर) शाखा के 43 वें वार्षिकोत्सव पर 43 दीये जलाए गए। कोविड-19 निषेध के कारण छात्र-छात्राओं की संगीत, चित्रकला, मेहंदी, सुलेख, गणित दौड़ आदि प्रतियोगिताएं इस बार स्थगित कर दी गईं। विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता के साथ सीईओ आनंद प्रकाश, डिप्टी सीईओ इ. विद्यासागर, प्राचार्य सरयू प्रसाद और प्रशासक संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर सीएमडी सुरेश कुमार ने कहा कि तत्कालीन सीओ श्यामा प्रसाद के साथ दीप जलाकर विद्या निकेतन की नींव रखी गई थी। विद्या निकेतन के बाद बच्चों के लिए प्ले स्कूल के रूप में किड्स वल्र्ड और फिर प्री-नर्सरी से लेकर टेन प्लस टू तक की शिक्षा के लिए एक परिसर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय संस्कार विद्या की स्थापना नवरत्न चक में की गई। सीईओ आनंद प्रकाश ने कहा कि विद्यालय समूह की सफलता इसके सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं के सघन सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। डिप्टी सीईओ इ. विद्यासागर ने कहा कि नई पीढ़ी का झुकाव प्रतिस्पर्धा के जीवन की ओर है, जिसके लिए निरंतर सामूहिक सक्रियता जरूरी है। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं राजेश पांडे, गिरजा ठाकुर, सुरेश प्रसाद, सरयू प्रसाद तांती, सत्येंद्र कुमार, प्रवीण कुमार ओझा, अविनाश कुमार, रामारानी जैन, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, नाजरा तबस्सुम, सुमन कुमारी, कला शिक्षक प्रज्ञान ओझा, लेखापाल रामानुज दुबे, कंप्यूटर आपरेटर सुमित कुमार सोनी आदि ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए रंगोली निर्माण, दीप प्रज्ज्वलन, व्यवस्था संचालन में हिस्सा लिया।

प्रवीण बागी बने बिहार और चंद्रचूड़ बंगाल के अध्यक्ष

(प्रवीण बागी)

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। बोरिंग रोड स्थित अभियंता भवन में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शीघ्र ही ग्लोबल मीडिया समिट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि बिहार सरकार ने अपनी वेब पोर्टल नीति में न्यूनतम 50 हजार मासिक हिट्स वाले न्यूजपोर्टल को शामिल किया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण बागी को संगठन का बिहार प्रदेश अध्यक्ष, रजनीकांत पाठक को महासचिव और चंदन राज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी, महासचिव अनामिका डे और कोषाध्यक्ष अविजीत मोहंती बनाए गए। बैठक में विधिक समिति, सलाहकार समिति, तकनीकी समिति आदि का गठन किया गया। संगठन के तकनीकी समिति के अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने वेबसाइट को लोकप्रिय बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से राजस्व संबंधी कई सुझाव दिए।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम