सोन अंचल के 17 सीटों में 16 पर महागठबंधन का कब्जा/ सोन कला सम्मान समारोह 22 को

डिहरी में फत्तेबहादुर की फतह, विधायक सत्यनारायण हारे

(ऊपर : रोहतास जिला के सभी सात विजेता। नीचे : जमा खान, ऋषि कुमार, डबलू सिंह)

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)/दाउदनगर (औरंगाबाद)/कुदरा(कैमूर)-सोनमाटी टीम। सोन अंचल के रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन ने 16 सीटों पर कब्जा जमा लिया। सोन नद के पश्चिम रोहतास जिला में सात विधानसभा क्षेत्र डिहरी, काराकाट, दिनारा, करगहर, नोखा, सासाराम, चेनारी, सोन नद के पूरब औरंगाबाद जिला में छह विधानसभा क्षेत्र गोह, रफीगंज, ओबरा, औरंगाबाद, नबीनगर, कुटुम्बा और पड़ोसी जिला कैमूर में चार विधानसभा क्षेत्र भभुआ, रामगढ़, मोहनिया, चैनपुर हैं। रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर तीनों ही जिलों में एनडीए का कोई प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका, न तो भाजपा का और न ही जदयू का। यहां तक कि रोहतास-कैमूर के दोनों जदयू मंत्री भी चुनाव हार गए। जबकि कैमूर जिला में बसपा ने फिर से लंबे समय बाद चैनपुर में जीत हासिल की है। प्रमुख दलों में रोहतास-कैमूर में दो महिला प्रत्याशी थीं, दोनों ने ही विजयश्री पाई और दोनों राजद की ही उम्मीदवार थीं। कैमूर जिला के मोहनिया में राजद प्रत्याशी संगीता कुमारी ने भाजपा प्रत्यशी निरंजन राम को, चैनपुर में बसपा प्रत्याशी जमा खान ने भाजपा के खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद को, भभुआ में राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिंकीरानी पांडेय को और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका यादव को पराजित किया। औरंगाबाद जिला में गोह विधानसभा क्षेत्र में राजद के भीम कुमार ने भाजपा के मनोज शर्मा को, रफीगंज में राजद के मो. नेहालुद्दीन ने निर्दलीय प्रमोद कुमार सिंह को, ओबरा में राजद के ऋषि कुमार ने लोजपा के डा. प्रकाश चंद्र को, औरंगाबाद में कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामाधार सिंह को, नबीनगर में राजद के डबलू सिंह ने जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को और कुटुंबा में कांग्रेस के राजेश कुमार ने निर्दलीय ललन भुइंया को पराजित कर जीत हासिल की।
किसने कितना मत पाकर किसको हराया :
रोहतास जिला के सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता ने जदयू के अशोक कुमार को, चेनारी में कांग्रेस के मुरारी गौतम ने जदूय के ललन पासवान को, काराकाट में भाकपा-माले के अरुण कुमार ने भाजपा के राजेश्वर राज को, नोखा में राजद की अनीता देवी ने जदयू के नागेन्द्र चंद्रवंशी को, दिनारा में राजद के विजय मंडल ने लोजपा के राजेन्द्र सिंह (निकटवर्ती), जदयू के मंत्री जयकुमार सिंह को, करगहर में कांग्रेस के संतोष मिश्र ने जदयू के वशिष्ठ सिंह को और डिहरी में राजद के फत्तेबहादुर सिंह ने भाजपा के सत्यनारायण सिंह यादव को हराया। डिहरी में राजद के फत्तेबहादुर सिंह को 64567, भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 64103 मत, सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता को 82949, जदयू के अशोक कुमार को 56745 मत, करगहर में कांग्रेस के संतोष मिश्रा को 60034, जदयू के वशिष्ठ सिंह को 55558 मत, दिनारा में राजद के विजय मंडल को 59541, लोजपा के राजेंद्र सिंह को 51313 मत, नोखा में राजद की अनीता देवी को 63270, जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी को 46541 मत, चेनारी में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम को 71701, जदयू के ललन पासवान को 53698 मत और काराकाट में भाकपा-माले के अरुण सिंह को 82700, भाजपा के राजेश्वर राज को 64511 मत प्राप्त हुए।
(अगली पोस्ट में सोनमाटी का विश्लेषण : क्यों नहीं बचा सके सत्यनारायण अपनी विरासत?…और जहां फेल हुए मोदी-नीतीश भी।)

सोन कला केेंद्र का सम्मान समारोह 22 को

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। सोन नद अंचल में सांस्कृतिक सर्जना की संवाहक संस्था सोन कला केेंद्र का सम्मान समारोह 22 नवम्बर को होगा। यह फैसला संस्था के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। कोरोना काल में पिछले महीनों में सोन कला केेंद्र की ओर से चित्रकला, नृत्य और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन लाकडाउन के मानक का अनुपालन कर हुआ। इन प्रतियोगिताओं में अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्नï अब 22 नवम्बर को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। समारोह में कोरोना योद्धा की भूमिका के सक्रिय रहे समाज के चिकित्सक, स्वच्छताकर्मी आदि कार्य-संवर्ग के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महिला कालेज डालमियानगर में कालेज की संस्थापक स्वर्गीय सत्या शाही की स्थापित हो रही मूर्ति के मद्देनजर सोन कला केेंद्र की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ, जिससे संबंधित समारोह का आयोजन महिला कालेज परिसर में 06 फरवरी को होना है। सचिव निशांत राज ने पिछली गतिविधियों और कोषाध्यक्ष राजीव सिंह ने कोष की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में संस्था के सलाहकार जगनारायण पांडेय, पारस प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन प्रकाश, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, उप सचिव सत्येन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, रामनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
संपूर्ण चित्रगुप्त समाज महाआरती :
एक अन्य संवाद के अनुसार, कायस्थ समुदाय की प्रतिनिधि संस्था चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से चित्रगुप्त पूजा के दिन शहर (डेहरी-आन-सोन) के चित्रगुप्त मैदान में महाआरती का कार्यक्रम का आयोजन शाम में होगा, जिसमें शहर के कायस्थ समुदाय के लोग शामिल होंगे। यह निर्णय चित्रगुप्त मैदान में श्रीचित्रगुप्त महाराज मंदिर परिसर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अधिवक्ता ने की।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर